
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / एक्स अंडीफिटेड आर्मी 8th ऑल इंडिया रविंद्र फागना U-17 डे–नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट रविंद्र फागना क्रिक्रेट भूमि ग्राउंड फरीदाबाद पर खेला गया यह मैच टी.एन.एम क्रिकेट अकादमी और रविन्द्र फागना क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इस मैच मैं रविन्द्र फागना क्रिकेट अकादमी ने टीएनएम क्रिकेट अकादमी को 113 रन से हराया, यह मैच 40 ओवर का थाI
टीएनएम क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 40 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 300 रन का लक्ष्य दिया । रविन्द्र फागना क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए समीर खान ने 126 गेंद पर 17 चौके, 7 छक्के की मदद से 178 रन, और मोहम्मद साद 44 गेंदों पर 4 चौके, 3 छक्के की मदद से 48 रन बनाए। टी.एन.एम क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए संस्कार बंसल ने 8 ओवर में 42 रन देकर 2 विकेट, कबीर पांचाल और पराजित वशिष्ठ ने 1–1 विकेट हासिल किए।
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए टी.एन.एम क्रिकेट अकादमी ने 40 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाकर हार का सामना करना पड़ा। टी.एन.एम क्रिकेट अकादमी की और से बल्लेबाजी करते हुए देव तोमर ने 73 गेंद पर 7 चौके, 1 छक्के की मदद से 66 रन, कृष्णा रघुवंशी ने 62 गेंदों पर 4 चौके, की मदद से 43 रन बनाए। रविन्द्र फागना क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए ऋषभ ने 8 ओवर में 1 मेडन 25 रन देकर 3 विकेट, अनुज भारद्वाज ने 8 ओवर में 40 रन देकर 2 विकेट, एकांश कौशिक और हिमांशु रावत ने 1–1 विकेट लिया।
मैन ऑफ द मैच समीर खान व फाइटर ऑफ द मैच देव तोमर को घोषित किया गया।




