
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
प्रैक्टिस मैच रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी के ग्राउंड पर खेला गया और यह रविंद्र फागना क्रिकेट अकैडमी और वर्षा क्रिकेट अकैडमी के बीच खेला गया। इस मैच में रविंद्र फागना क्रिकेट अकैडमी ने वर्षा क्रिकेट अकैडमी को 10 रन से हराया।
इस मौके पर बीसीसीआई कोच श्री धर्मेंद्र फागना जी ने बताया यह मैच 45 ओवर का था और वर्षा क्रिकेट अकैडमी ने पहले टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया।
रविंद्र फागना क्रिकेट अकैडमी ने पहले बैटिंग करते हुए 45 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 155 रन का लक्ष्य दिया । रविंद्र फागना क्रिकेट अकैडमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए त्रिलोक ने 49 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 24 रन, ध्रुव ने 43 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 21 रन, मोहम्मद शानिब ने 37 गेंदों पर 3 चौकों मदद से 21 रन बनाए। सरस्वती क्रिकेट अकैडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए श्लोक शुक्ला ने 6 ओवर 23 रन देकर 3 विकेट, आर्यन ने 6 ओवर में 1 मैडेन और 21 रन देकर 3 विकेट, वर्षा,कार्तिक,श्रुति,आदित्य ने 1/1विकेट हासिल किये। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए वर्षा क्रिकेट अकैडमी ने 45 ओवर में 10 विकेट खोकर 145 रन बनाकर ढेर हो गई। वर्षा क्रिकेट अकैडमी की ओर से आदित्य गिरी ने 42 गेंदों पर 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 38 रन बनाए।रविंद्र फागना क्रिकेट अकैडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए जतिन अग्रवाल ने 9 ओवर में 1 मैडेन 33 रन देकर 3 विकेट, मोहम्मद शानिब ने 9 ओवर में 1मैडेन 19 रन देकर 2 विकेट, अभिषेक ने 6 ओवर में 1 मैडेन 12 रन देकर 2 विकेट और रिहान खान ने 9 ओवर में 30 रन देकर 1 विकेट हासिल किए।
इस मैच का मैन ऑफ द मैच जतिन अग्रवाल को घोषित किया गया।







