
मैच का मैन ऑफ द मैच मोहम्मद जैद
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
एक अन्य प्रैक्टिस मैच रवीन्द्र फागना कृष्णा मिर्जापुर ग्राउंड फ़रीदाबाद पर खेला गया और यह मैच रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी पाली और हैप्पी पब्लिक स्कूल क्रिकेट अकैडमी के बीच खेला गया। इस मैच में रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी पाली ने हैप्पी पब्लिक स्कूल को 222 रन से हराया , यह मैच 40 ओवर का था और रविन्द्र फागना क्रिकेट अकादमी पाली ने पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया। रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी पाली ने पहले बैटिंग करते हुए 40 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 323 रन का लक्ष्य दिया ।
रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी पाली की ओर से बल्लेबाजी करते हुए मोहम्मद जैद ने 66 गेंदों पर 10 चौकों और 6 छक्को की मदद से 101 रन, पारस ने 54 गेंदों पर 13 चौकों की मदद से 75 रन बनाए। हैप्पी पब्लिक स्कूल की ओर से गेंदबाजी करते हुए करण ने 4 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट, लक्की कौशिक ने 5 ओवर में 56 रन देकर 2 विकेट, देव और जतिन बदलू ने 1/1 विकेट हासिल किया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए हैप्पी पब्लिक स्कूल ने 24.2 ओवर में 10 विकेट खोकर 101 रन बनाकर हार गई। हैप्पी पब्लिक स्कूल की ओर से आकाश कौशिक ने 15 गेंदों पर 3 चौको की मदद से 17 रन बनाए।
रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी पाली की ओर से गेंदबाजी करते हुए गौरांश रात्रा ने 6 ओवर में 34 रन देकर 5 विकेट, वंशज भाटिया ने 6.2 ओवर में 1 मैडेन, 16 रन देकर 3 विकेट, साहिल कुंडू और हिमांशु रावत ने 1/1 विकेट हासिल किए। इस मैच का मैन ऑफ द मैच मोहम्मद जैद को घोषित किया गया।







