
मैन ऑफ द मैच रोहन भाटी
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी भूमि ग्राउंड फ़रीदाबाद पर खेला गया और यह मैच रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी पाली और डिवाइन क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इस मैच में रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी पाली ने डिवाइन क्रिकेट अकादमी को 55 रन से हराया , यह मैच 40 ओवर का था और रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी ने पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया।
रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने 40 ओवर में 8 विकेट खोकर 295 रन बनाए। रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी की ओर से रोहन भाटी ने 80 गेंदों पर 9 चौको और 16 छक्कों की मदद से 156 रन, दीपेश सैनी ने 28 गेंदों पर 3 चोक्को और 1 छ्क्के की मदद से 33 रन बनाए।
डिवाइन क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए आयुष और हर्षित भाटिया ने 2/2 विकेट, अतुल पाठक, प्रियांशु शर्मा व यश दहिया ने 1/1विकेट हासिल किया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए डिवाइन क्रिकेट अकादमी ने 38 ओवर में 10 विकेट खोकर 240 रन बनाकर हार गई। डिवाइन क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए ध्रुव पराशर ने 63 गेंदों पर 9 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 84 रन, लोकेश बेनिवाल ने 51गेंदो पर 6 चोक्को की मदद से 38 रन बनाए। रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए हर्ष फागना ने 8 ओवर में 38 रन देकर 3 विकेट, लक्की छपराना, ऋषभ कुमार ने 2/2 विकेट, व हरीश भड़ाना ने 1 विकेट हासिल किया।
इस मैच का मैन ऑफ द मैच रोहन भाटी को घोषित किया गया।







