
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
7th ऑल इंडिया रविन्द्र फागना अंडर 15 क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 का मैच रविन्द्र फागना क्रिकेट अकादमी के ग्राउंड पर खेला गया और यह लीग मैच रविंद्र फागना क्रिकेट अकैडमी सोहना और गुलिया क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। इस मैच में रविंद्र फागना क्रिकेट एकेडमी सोहना ने गुलिया क्रिकेट एकेडमी को 58 रन से शिकस्त दी।
इस मौके पर बीसीसीआई कोच श्री धर्मेंद्र फागना जी ने बताया यह मैच 30 ओवर का था और रविंद्र फागना क्रिकेट अकैडमी सोहना ने पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया। रविंद्र फागना क्रिकेट एकेडमी सोहना ने पहले बैटिंग करते हुए 30 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 202 रन का लक्ष्य दिया ।
रविंद्र फागना क्रिकेट एकेडमी सोहना की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अरमान ने 71 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से सर्वाधिक 186 रन बनाए इसके इलावा धर्मेंद्र कसाना ने 44 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 52 रन बनाए। गुलिया क्रिकेट अकैडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए सैंडी,निशांत,हर्ष,खुशी ने 1/1 विकेट हासिल किये।
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए गुलिया क्रिकेट अकैडमी ने 28 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाकर ढेर हो गई। गुलिया क्रिकेट अकैडमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए मिलन लाठर ने 51 गेंदों पर 10 चौको और 1 छक्के की मदद से 58 रन , प्रियांशु ने 51 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से 42 रन बनाए।
रविंद्र फागना क्रिकेट अकैडमी सोहना की ओर से गेंदबाजी करते हुए लकी करहाना ने 6 ओवर 1 मैडेन 25 रन देकर 5 विकेट, धर्मेंद्र कसाना ने 3 ओवर 1 मैडेन 4 रन देकर 3 विकेट और रौनक और रणवीर ने 1/1 विकेट हासिल किए। इस मैच का मैन ऑफ द मैच धर्मेंद्र कसाना को घोषित किया गया।






