
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
सिक्लज़ यूथ कप अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट का मैच आशीष नेहरा क्रिकेट अकादमी और रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया । यह मैच सिक्लज़ क्रिकेट स्टेडियम नोएडा के मैदान पर खेला गया I इस मौके पर बीसीसीआई कोच धर्मेंदर फागना ने बताया की यह मैच 40 – 40 ओवर का था और यह मैच रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने आशीष नेहरा क्रिकेट अकादमी को 6 विकेट से हराया । आशीष नेहरा क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्यण लिया । आशीष नेहरा क्रिकेट अकादमी टीम की और बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 40 ओवर में 7 विकेट पर 213 रन बनाए टीम की और बल्लेबाजी करते हुए सनेशहीश शाह ने 98 रन , क्षितिज ने 23 रन , अरिहंन ने 17 रन , सौमिल ने 15 रन बनाए | रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी की और से गेंदबाजी करते हुए मुकल लम्बा और हरीश भड़ाना ने 2 – 2 विकेट , सोनू ने 1 विकेट ली । इस लक्ष्य का पीछा करते हुए रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने 35.4 ओवर में 4 विकेट पर 214 रन बनाकर जीत हासिल की । टीम की और से बल्लेबाजी करते हुए हितेश सोरौत ने 119 रन , रोहित सिंह ने 33 रन , कुलदीप ने 25 रन , हितेश ने 20 रन बनाए । आशीष नेहरा क्रिकेट अकादमी टीम की और से गेंदबाजी करते हुए प्रियांशु ने 2 विकेट , पवन और सयूश ने 1 – 1 विकेट ली I इस मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हितेश सोरौत को दिया गया (रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी)
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com







