
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
8th ऑल इंडिया रविंद्र फागना U-15 क्रिकेट टूर्नामेंट रविंदर फागना क्रिकेट भूमि ग्राउंड फरीदाबाद पर खेला गया यह मैच रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी सोहना और पुश (tulip) क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इस मैच में रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी सोहना ने पुश (tulip) क्रिकेट अकादमी को 18 रन से हराया , यह मैच 40 ओवर का था और पुश (tulip) क्रिकेट अकादमी ने पहले टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया।
रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी सोहना ने पहले बैटिंग करते हुए 38.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 142 रन का लक्ष्य दिया । रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी सोहना की ओर से बल्लेबाजी करते हुए मनन यादव ने 49 गेंदों पर 1 चौके और 2 छक्के की मदद से 45 रन, ध्रुव शर्मा ने 84 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 42 रन बनाए। पुश (tulip)U-14 क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए रौनक 6.3 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट, नमित गुप्ता और देव ने 2/2 विकेट, अक्षत पराशर व निर्पेश ठाकुर ने 1/1 विकेट हासिल किया।
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए पुश (tulip)U-16 क्रिकेट अकादमी ने 37.3 ओवर में 10 विकेट खोकर 124 रन बनाकर हार गई। पुश (tulip) U-16 क्रिकेट अकादमी की ओर से माधव भारद्वाज ने 55 गेंदों पर 2 चौको की मदद से 28 रन बनाए। रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी सोहना की ओर से गेंदबाजी करते हुए नमन यादव, समर भामला और रणवीर सिंह ने 2/2 विकेट, व धर्मेन्द्र कसाना ने 1 विकेट हासिल किया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच समर भामला को घोषित किया गया।







