
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
6th रविन्दर फागना अंडर 13 क्रिकेट टूर्नामेंट का मैच कृष्णा क्रिकेट मैदान फरीदाबाद में खेला गया यह मैच रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी और एसएन स्पोर्ट्स के बीच खेला गया । इस मैच में रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने एसएन स्पोर्ट्स को 10 विकेट से हराया I इस मौके पर बीसीसीआई कोच धर्मेंदर फागना ने बताया की यह मैच 40 – 40 ओवर का था और एसएन स्पोर्ट्स ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । एसएन स्पोर्ट्स टीम की और से बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 22.4 ओवर में 10 विकेट पर 68 रन बनाए टीम की और बल्लेबाजी करते हुए गुरतेज सिंह ने 20 रन , तनिष्क ने 5 रन बनाए I रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी की और से गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद शानिब ने 4 विकेट , यश कोटियल ने 3 विकेट , केतन और प्रथम ने 1 – 1 विकेट ली । इस लक्ष्य का पीछा करते हुए रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने 16.3 ओवर में बिना विकेट गवाए 69 रन बनाकर जीत हासिल की I टीम की और से बल्लेबाजी करते हुए प्रथम चौधरी ने 29 रन , ऋषभ भाटिया ने 19 रन बनाए । एसएन स्पोर्ट्स टीम की ओर से गेंदबाज़ी करते हुए कोई भी विकेट नही मिला I इस मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मोहम्मद शानिब को दिया गया (रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी)
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com







