
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / ईश्वर की महान कृपा से और पूज्य गुरूदेव स्वामी चितेश्वरानन्द जी के आशीर्वाद से ओम योग संस्थान ट्रस्ट पाली, फरीदाबाद का 27 वॅा वार्षिक उत्सव एवम महर्षि स्वामी दयानन्द सरस्वती जी की 201 वीं जयन्ती एवम आर्य समाज स्थापना दिवस के 150 वें वर्ष के उपलक्ष्य में सवा लाख गायत्री महायज्ञ, सामवेद महायज्ञ, गायत्री मंत्र जाप, योग साधना , सत्संग भजन गुरूजी योगीराज डॅा ओ३मप्रकाश महाराज जी ( संस्थापक एवम अध्यक्ष) के पावन सानिध्य में 09, नवम्बर से शुरू हो रहा है ।
योगीराज ओमप्रकाश महाराज जी ने बताया की सभी यजमान पर्यावरण की शुद्धि और राष्ट्र कल्याण के लिय हवन में आहुतियां प्रदान करेगें , श्रद्धेय योगीराज जी द्वारा हवन के आध्यात्मिक व भौतिक लाभों के बारे सभी को बताया जाएगा । इस अनुष्ठान की पूर्णाहुति 16 नवम्बर 2025 को होगी ,और इसी दिन कार्यक्रम का भव्य समापन समारेह होगा | इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरियाणा के मुख्यमन्त्री नायब सिंह सैनी होगें , अतिविशिष्ट अतिथि श्री विपुल गोयल केबिनेट मन्त्री हरियाणा सरकार ,विशिष्ट अतिथि श्री राजेश नागर राज्य मंत्री हरियाणा सरकार, विशिष्ट अतिथि गौरव गौतम राज्य मन्त्री हरियाणा सरकार, विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी महापौर फरीदाबाद , अतिथि पंडित मूलचंद शर्मा पूर्व केबिनेट मन्त्री एवम विधायक बल्लभगढ़, अतिथि सतीश फागना विधायक एनआईटी फ़रीदाबाद, अतिथि धनेश अदलखा जी विधायक बडखल , अतिथि अजय गौड( पूर्व राजनैतिक सलाहकार मुख्यमन्त्री हरियाणा , अतिथि डॅा यशदेव शास्त्री ( महामन्त्री पतंजलि ग्रामोधोग हरिद्वार ) अतिथि पंकज पूजन रामपाल ( जिला अध्यक्ष भा.ज. पा फरीदाबाद ) अतिंथि सोहन पाल छोकर ( जिला अध्यक्ष भा. ज. पा फरीदाबाद ) इस कार्यक्रम के समापन समारोह में रहेंगे ।
ओम योग संस्थान ग्राम पाली में योगीराज डॅा ओमप्रकाश महाराज के पावन सानिध्य में राष्ट्र कल्याण की मंगल के लिए सामवेद पाराण महायज्ञ एवम सवा लाख गायत्री महायज्ञ अनुष्ठान का आयोजन प्रतिदिन 13 नवम्बर तक दोपहर 2:30 बजे से ।14, 15 नवम्बर सुबह 8: बजे और दोपहर 2:30 से । 16 नवम्बर सुबह 8बजे से 10:30 पूर्णाहुति होगी |
संपूर्ण कार्यक्रम में साधकों तथा सभी भक्तजनो को आशीर्वाद देने हेतु यज्ञ ब्रह्मा पूज्य स्वामी देवव्रत सरस्वती जी अध्यक्ष- आर्ष योग संस्थान पधार रहे हैं। योगीराज जी ने बताया कि यह एक भव्य कार्यक्रम होगा और इस कार्यक्रम में भारी संख्या मे भक्तगण शामिल होंगे ।






