
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की तरफ से 8 से 15 जनवरी तक हिमाचल प्रदेश के मनाली में आयोजित युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर में डीएवी शताब्दी महाविद्यालय के छात्र ऋषभ शुक्ला ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया | शिविर से लौटे राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक ऋषभ का महाविद्यालय पहुँचने पर स्वागत किया गया। महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्या डॉ. अर्चना भाटिया ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित शिविर में कुल 28 एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लिया था।
महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवक ऋषभ शुक्ला इस शिविर का हिस्सा बने | शिविर में विभाजित किए गए समूहों में से एक समूह का नेतृत्व ऋषभ ने किया। इस सात दिवसीय शिविर का उद्देश्य स्वयंसेवकों में साहसिक गतिविधियों, सांस्कृतिक अनुभवों, सामाजिक सेवा, स्वच्छता अभियान और टीम-बिल्डिंग के माध्यम से स्वयंसेवकों में नेतृत्व और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहता है। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जितेंद्र ढुल ने भी स्वयंसेवक का स्वागत किया।






