
फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे / हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी परिणामों में चयनित उम्मीदवारों को बधाई देते हुए युवा भाजपा नेता सुबोध महाशय ने कहा कि नायब सरकार की पारदर्शिता व सुशासन की नीति के कारण ही योग्य, कर्मठ व मेहनती युवाओं की प्रतिभा को सम्मान मिला है और उन्हें सरकारी नौकरियां मिली हैं। सुबोध महाशय ने नायब सरकार की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की बिना खर्ची बिना पर्ची की नीति से युवाओं का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है।
सुबोध महाशय ने कहा कि कांग्रेस सरकार के राज में सरकारी नौकरियों में पर्ची और खर्ची का जमकर खेल चलता था जिसके कारण पात्र युवा सरकारी नौकरी से वंचित रह जाते थे मगर भाजपा सरकार में पहले मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री रहते हुए व अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में युवाओं को योग्यता के आधार पर बिना पर्ची खर्ची के सरकारी नौकरी मिल रही हैं।




