
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी पाली के ग्राउंड पर खेला गया और यह मैच रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी पाली और दिल्ली कैपिटल क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इस मैच में रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी पाली ने दिल्ली कैपिटल क्रिकेट अकादमी को 3 विकेट से शिकस्त दी। इस मौके पर बीसीसीआई कोच श्री धर्मेंद्र फागना जी ने बताया यह मैच 45 ओवर का था और दिल्ली कैपिटल क्रिकेट अकादमी ने पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया।
दिल्ली कैपिटल अकादमी ने पहले बैटिंग करते हुए 45 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 141 रन का लक्ष्य दिया । दिल्ली कैपिटल क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए पर्व सिंगला ने 65 गेंदों पर 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से सार्वाधिक 48 रन, हर्ष कुमार ने 32 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 27 रन, संकेत ने 23 गेंदों पर 1 चौक्के की मदद से 16 रन बनाए।
रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए युवराज सिंह ने 9 ओवर में 1 मैडेन 18 रन देकर 4 विकेट, इंजमाम, प्रियांशु, करन और रिजवान ने 1/1 विकेट हासिल किये। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी पाली ने 32.2 ओवर में 7 विकेट खोकर 144 रन बनाकर जीत हासिल की। रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी पाली की ओर से गुणसेहेज बांगा ने 39 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से सार्वाधिक 29 रन और रिजवान खान ने 35 गेंदों पर 2 चौके और 1 छ्क्के की मदद से 26 रन, यश कौशिक ने 43 गेंदों पर 2 चौकों और 1छक्के की मदद से 25 रन बनाए।दिल्ली कैपिटल क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए ध्रुव सेंगर ने 8 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट, श्रेष्ठ भड़ाना ने 4 ओवर में 19 रन 2 विकेट और आदित्य और सिद्धार्थ ने 1/1 विकेट हासिल किया।
इस मैच का मैन ऑफ द मैच युवराज सिंह को घोषित किया गया।







