
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / जीवा पब्लिक स्कूल के लिए यह गर्व का क्षण है, जब हमारे विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा, मेहनत और समर्पण से विद्यालय का नाम रोशन किया है। हाल ही में आयोजित दो प्रमुख आयोजनों “बडिंग शेफ प्रतियोगिता” (Budding Chef Competition) और “मॉडल यूनाइटेड नेशंस (MUN)” में हमारे विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
बडिंग शेफ प्रतियोगिता में जीवा की दो छात्राओं कनिष्का और दिशीता ने स्वाद और सृजनशीलता का संगम प्रस्तुत किया विद्यालय की इन प्रतिभाशाली छात्राओं ने वेदात्या इंस्टीट्यूट, गुरुग्राम द्वारा आयोजित “बडिंग शेफ प्रतियोगिता” में भाग लेकर अपनी असाधारण पाक कला और रचनात्मक सोच का प्रदर्शन किया।
दोनों छात्राओं ने लगन, टीम भावना और निपुणता से विभिन्न व्यंजन तैयार कर निर्णायकों का दिल जीत लिया तथा द्वितीय स्थान (Second Position) प्राप्त किया।
निर्णायकों ने व्यंजनों की प्रस्तुति, सृजनशीलता और स्वाद की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र, ट्रॉफी, मेडल और ₹1000 मूल्य के वाउचर प्रदान किए।
इसी श्रृंखला में मॉडल यूनाइटेड नेशंस (MUN) में भी जीवा स्कूल के छात्रों ने नेतृत्व, संवाद कौशल और वैश्विक दृष्टिकोण को अद्भुत ढंग से प्रस्तुत किया। इस अभूतपूर्व कार्यक्रम का आयोजन जीवा इंटरैक्ट क्लब द्वारा रोट्रैक्ट क्लब ऑफ IGTDUW के सहयोग से सफलतापूर्वक किया गया।
यह आयोजन छात्रों के लिए एक प्रेरणादायक मंच सिद्ध हुआ, जिसमें छात्रों के नेतृत्व क्षमता और तर्कशीलता को निखाराने मौका मिला, साथ ही छात्रों ने विश्व स्तर की सोच और कूटनीतिक संवाद कौशल का भी अनुभव प्राप्त किया।
इस कार्यक्रम का प्रशिक्षण सत्र 30 सितंबर को आयोजित किया गया, जबकि इसका भव्य समापन 3 अक्टूबर को हुआ। कार्यक्रम के दौरान तीन प्रमुख समितियों — WHO, UNGA और UNHRC — का गठन किया गया, जिनमें प्रतिभागियों ने वैश्विक मुद्दों पर प्रभावशाली चर्चा और विचार-विमर्श किया, इसी आधार पर छात्रों को सम्मानित भी किया गया।
सम्मानित किए गए छात्रों की सूची इस प्रकार है –
WHO समिति को प्रतिनिधित्व करने वाली कक्षा नौवीं की छात्रा यशवी खुराना ने सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि (Best Delegate) का पुरस्कार प्राप्त किया इसके साथ-साथ उसने 500 रुपए का नकद पुरस्कार भी प्राप्त किया।
कक्षा नौवीं की समायरा रैना ने अपनी प्रभावशाली वाकपटुता और आत्मविश्वास से विशेष उल्लेख (special mention) सराहना अर्जित की, उसे 200 रुपए का नकद पुरस्कार प्राप्त हुआ।
कक्षा आठवीं के छात्र वंश गोयल को उसकी सटीक तर्कशक्ति के लिए समिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरुस्कृत किया गया।
इसे अलावा भागीदारी प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की सूची इस प्रकार हैं –
तुर्वी मल्होत्रा, नम्रता सिंह, चेष्टा, अविका श्रीवास्तव, अनन्या, श्रेया और वंशिका। इन सभी प्रतिभागियों ने अपनी सक्रिय भागीदारी और उत्साह से आयोजन को और अधिक ऊर्जावान बनाया।
इन सभी के साथ साथ (जीवा इंटरैक्ट क्लब के सचिव) विभोर ढिंगरा को ( Fantastic Collaborator प्रमाणपत्र) से सम्मानित किया गया, विभोर ने आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विद्यालय की इतिहास की अध्यापिका श्रीमती पूनम चौहान को Fantastic Rapporteur के रूप में उनके उत्कृष्ट समन्वय और समर्पण हेतु विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष श्री ऋषिपाल चौहान ने सभी विजेताओं को बधाई दी और कहा कि विद्यालय में छात्रों को जीवा लर्निंग सिस्टम के माध्यम से ही पढ़ाया जाता है और यह सफलता इसी लर्निंग सिस्टम का सुखद उदाहरण है। विद्यालय की उपाध्यक्षा श्रीमती चंद्रलता चौहान, एवं एकेडमिक हेड श्रीमती मुक्ता सचदेव ने भी सभी विजेता छात्रों को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी।






