
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन फरीदाबाद द्वारा सिडबी के साथ संयुक्त रूप से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रसिद्ध उद्योगपति एवं रोटेरियन श्री नवदीप चावला मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे जबकि फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पूर्व प्रधान श्री एस के जैन एवं सर्वश्री प्रदीप मोहंती तथा भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री पंकज पूजन रामपाल वरिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर एसोसिएशन के सदस्यों को संबोधित करते हुए नवदीप चावला ने कहा कि लघु एवं माध्यम उद्योग देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी है जिसकी महत्ता को समझते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे ओर अधिक मजबूती देने हेतु विशेष योजनाएं आरंभ कर इस सेक्टर को नई गति प्रदान की है। आपने बताया कि वर्तमान परिवेश में लघु उद्योग न केवल भारतीय बाजार का लाभ प्राप्त कर सकते है बल्कि यह सेक्टर सरकार द्वारा जारी योजनाओं का लाभ उठाते हुए अपने उत्पाद को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निर्यात भी कर सकते है।
श्री चावला ने कहा कि भारत भविष्य में समूचे विश्व का प्रतिनिधित्व कर सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित होगा क्योंकि विश्वस्तरीय औद्योगिक समूह एवं मैन्युफैक्चरर्स सेक्टर भारत की ओर अपना ध्यान में केंद्रित किए हुए है।
श्री चावला ने उपस्थित आगंतुकों से आधुनिक तकनीक एवं गुणवत्ता युक्त उत्पाद के बल पर कोई भी इकाई एक बड़े समूह के रूप में स्थापित हो सकती है जिसका सफल उदाहरण श्री एस के जैन द्वारा एवं प्रदीप मोहंती है।
आपने बताया कि स्वयं वह वर्ष 1992 में पंजाब से फरीदाबाद स्थानांतरित हुए और यहां छोटी इकाई के रूप में कार्य आरंभ किया जो वर्तमान में 46 देशों में बेहतर एवं विश्वसनीय प्रोडक्ट के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है।
श्री चावला ने बताया कि वह एसोसिएशन के साथ वर्ष 1995 से जुड़े है और संगठन में वर्ष1997 से 2002 तक संगठन में विभिन्न पदों पर रहते हुए अपनी सेवाएं प्रदान की।
आपने बताया कि फरीदाबाद सेल्फ मेड लोगो का समूह है जो न केवल समाज में रोजगार प्रदान कर रहे है बल्कि अपने सेवा तथा समर्पण भाव से सभी वर्गो को लाभान्वित करने हेतु तत्पर है।
इस मौके पर वरिष्ठ अतिथि प्रदीप मोहंती ने कहा कि फरीदाबाद विस्थापित लोगों का शहर है जिन्होंने अपनी मेहनत,हिम्मत और हैंड होल्डर (आपसी सहयोग) से न केवल स्वयं को स्थापित किया अपितु अन्य लोगो की सहायता हेतु तत्पर रहे जिसका प्रमाण जिले का वर्तमान स्वरूप है।
श्री मोहंती ने बताया कि एसोसिएशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलो एवं सेमिनार में स्थानीय इकाइयों एवं उद्यमियों को अवसर उन्हें नई दिशा एवं तकनीक के प्रति जागरूकता लाने में सहायक सिद्ध होती है जो वर्तमान परिवेश में उद्योगों हेतु आवश्यक है।
श्री मोहंती ने एसोसिएशन द्वारा जारी सेवा कार्यों हेतु प्रधान श्री सुखदेव सिंह एवं महासचिव श्री रमणीक प्रभाकर एवं उनकी कार्यकारणी की मुक्तबकंठ से सराहना की।
इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार औद्योगिक विकास हेतु प्रयासरत है जिसके चलते सरकार द्वारा विशेष योजनाएं जारी है। आपने बताया कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा जीएसटी में टैक्स स्लैब एवं दरों में संशोधन किया गया वह सभी वर्गो हेतु लाभप्रद सिद्ध होगी। आपने बताया कि इस संशोधन प्रक्रिया उपरांत सरकार द्वारा सुझाव एवं फीडबैक लेने के दिशा निर्देश विभाग,भाजपा एवं औद्योगिक संगठनों के नेताओं को पारित किए गए है ताकि ओर प्रभावी परिणाम लाए जा सके।
श्री रामपाल ने बताया कि भाजपा सरकार आमजन को लाभान्वित करने एवं उद्योगों को हरसंभव सहयोग देने हेतु प्रयासरत है।
इस मौके पर सिडबी के जार्ज रोशन तिर्की ने विभाग की योजनाओं के संबंध में उपस्थित आगंतुकों को बताया कि सिडबी औद्योगिक विकास हेतु विभिन्न योजनाएं जारी रखे हुए है जिसका लाभ इकाइयों को उठाना चाहिए। आपने बताया कि टर्म लोन,मशीनरी लोन,नवीनीकरण एवं नई इकाई हेतु सिंडबी ऋण उपलब्ध करवाता है जिन्हें ऑनलाइन प्रक्रिया द्वारा प्रदान किया जाता है।
कार्यकम में एसोसिएशन के प्रधान सुखदेव सिंह ने बताया कि एसोसिएशन अपने सदस्यों को लाभान्वित करने हेतु प्रयासरत है जिसके अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम एवं सेमिनार का आयोजन जारी है। श्री सिंह ने बताया कि संगठन अपने संरक्षक सर्वश्री नवदीप चावला एवं एस के जैन के मार्गदर्शन में सदस्यों में जानकारी एवं तकनीक के प्रति जागरूकता लाने हेतु तत्पर है।
आपने बताया कि एसोसिएशन द्वारा सिडबी से अनुबंध किया गया जिसका सभी सदस्यों को वित्तीय लाभ उपलब्ध हो रहा है।
श्री सिंह से उपस्थित आगंतुकों से आह्वाहन किया कि वह किसी भी समस्या को संगठन के कार्यालय एवं उनकी कार्यकारणी से साझा करे ताकि औद्योगिक विकास की गति को जारी रखा जा सके।
कार्यकम में मंच संचालन करते हुए एसोसिएशन के महासचिव रमणीक प्रभाकर ने कहा कि संगठन उद्योगों से जुड़े विभिन्न विभागों के साथ अनुबंध एवं कार्यक्रम आयोजित कर सभी सदस्यों को हरसंभव सहायता प्रदान करने हेतु प्रयत्नशील है।
श्री प्रभाकर ने बताया कि एसोसिएशन के संरक्षक नवदीप चावला एवं एस के जैन के मार्गदर्शन में संगठन कार्यकारणी सदस्यों को विश्व स्तरीय तकनीक एवं गुणवत्ता युक्त उत्पाद बनाने हेतु प्रेरित करने का सफल कार्य कर रही जिसका श्रेय समस्त टीम को जाता है जिसका उद्देश्य औद्योगिकरण को बढ़ावा देना है।
कार्यकम में वीरभान शर्मा,हेमंत शर्मा,दीपक प्रसाद,एम सी मलिक,महिंदर पाल,नितिन धीमन,संदीप सिंघल,जगदीश शर्मा,पुष्पिंदर सिंह,सुनील सचदेवा,पारुल रत्रा, बी के गुप्ता,सी एल जैन,जगदीश सचदेव,ऋषि त्यागी, कृष्ण कुमार पुरोहित, मुनीश जलाली, संजय संडीलाया, बी बी भल्ला, हितेंदर गिल, अर्जुन दीवान, प्रमोद प्रभाकर, करमजीत सिंह, सुनील सचदेवा, निशांत त्यागी सहित विभिन्न सदस्यों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
कार्यकम में सुनील मंगला द्वारा इनकम टैक्स अधिनियम,श्री राम लक्ष्य द्वारा जीएसटी संशोधन,सुश्री प्रीति द्वारा पोश एक्ट की जानकारी उपस्थित सदस्यों से साझा की जिसकी सभी वर्गो द्वारा सराहना की गई।






