
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
3rd मिक्स कॉरपोरेट डे कप 2024 रविंदर फागना भूमि पाली पर खेला गया और यह मैच मून लाइट पैंथर्स क्रिकेट क्लब और थंडर्स क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। इस मैच में मून लाइट पैंथर्स क्रिकेट क्लब ने थंडर्स क्रिकेट क्लब को 46 रन से हराया, यह मैच 20 ओवर का था और थंडर्स क्रिकेट क्लब ने पहले टॉस जीत कर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। मून लाइट पैंथर्स क्रिकेट क्लब ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 242 रन का लक्ष्य दिया।
मून लाइट पैंथर्स क्रिकेट क्लब की ओर से पहले बैटिंग करते हुए अंकित सिंह राजपूत ने 41 गेंदों पर 11 चौको और 4 छक्कों की मदद से 84 रन, रजत सिराधना ने 35 गेंदों पर 4 चौको और 8 छक्कों की मदद से 77 रन और करण अत्री ने 9 चौको और 2 छक्कों की मदद से 21 रन बनाए। थंडर्स क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए दीपक भड़ाना ने 4 ओवर में 42 रन देकर 3 विकेट, मुकेश जैसवाल ने 3 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट, विकाश ने 4 ओवर में 46 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए थंडर्स क्रिकेट क्लब ने 18.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाकर हार गई।
थंडर्स क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी करते हुए दीपक भड़ाना ने 28 गेंदों पर 4 चौको और 7 छक्कों की मदद से 68 रन, आदित्य वर्मा ने 17 गेंदों पर 3 चौको और 2 छक्कों की मदद से 27 रन, अभी यादव ने 19 गेंदों पर 2 चौको और 1 छक्के की मदद से 22 रन बनाए। मून लाइट पैंथर्स क्रिकेट क्लब की ओर से विवेक सिंह ने 3 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट, ओम शर्मा और पीयूष छपराना ने 2/2 विकेट, अंकित सिंह राजपूत और आनंद यादव ने 1/1 विकेट हासिल किया।
इस मैच का मैन ऑफ द मैच अंकित सिंह राजपूत को घोषित लिया और फाइटर ऑफ द मैच दीपक भड़ाना को घोषित किया।







