
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने आज मंगलवार को एनआईटी- 3, राहुल कॉलोनी में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, फरीदाबाद के सहयोग से स्लम बस्ती (झुग्गी) क्षेत्र में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, फरीदाबाद पर मानव तस्करी के बारे में लोगों/बच्चों को जागरूक करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने राहुल कॉलोनी में दौरा कर महिलाओं से मुलाकात की और उनको कहा कि अगर किसी भी महिला के साथ किसी भी प्रकार शोषण होता है अपनी खिलाफ बुलंद करें।
महिला आयोग की चेयरपर्सन ने देश-प्रदेश में हो रही घटनाओं के मामलों को साँझा करते हुए मानव तस्करी के बारे में लोगों को अवगत कराया। उन्होंने कहाकि मानव तस्करी कानूनन संगीन अपराध है। इस प्रकार के अपराध को रोकने के लिए हम सभी को जागरूक होने की जरूरत है। मानव तस्करी से पीड़ित व्यक्ति से देह व्यापार, घरेलू काम तथा गुलामी इत्यादि कार्य उसकी इच्छा के विरुद्ध करवाए जाते हैं। मानव तस्करी में नौकरी का लालच या फिर कुछ और लालच देकर बच्चों को युवाओं को गलत कामों में धकेल दिया जाता है। आपराधिक प्रवृति के लोग बच्चों से भीख मंगवाना, चोरी कराना, या उनके शारीरिक अंगो को निकालकर बेच देना ऐसे घृणित कार्य करते है। यदि इस समस्या को जड़ से खत्म करना है तो पूरे समाज को जागरूक करना होगा।
उन्होंने बताया कि सभी थानों में महिला अधिकारियों की नियुक्ति की गयी है। अगर किसी बच्ची या महिला के साथ किसी भी प्रकार से शोषण या उत्पीड़न किया जाता है तो पीड़िता अपनी शिकायत महिला थाना में दर्ज करवा सकती है। यदि महिला थाना में छात्रा की शिकायत पर कार्यवाही नहीं की जाती है तो महिला आयोग उस पर संज्ञान लेगा और कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
कार्यक्रम में एसएचओ माया ने संबोधित करते हुए कहा कि आपके बच्चे स्कूल, कॉलेज या रिश्तेदार के घर से आते हैं तो उनसे पूछे कि वहां का माहौल कैसा है। अपनी बच्चों को सबसे पहले गुड टच और बैड टच के बारे में समझाएं। अगर किसी लड़की के साथ गलत होता है तो सबसे पहले वह इसकी शिकायत बिना किसी डर के महिला थाना में करें। दुर्गा शक्ति एप के बारे में बताते हुए कहा कि अगर आप किसी मुसीबत में है तो आप दुर्गा शक्ति एप के माध्यम से मैसेज करें और समस्या बताए ताकि पुलिस तुरंत आपके पास पहुंच सके। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर 1091 जारी किया हुआ है। इसके अलावा हरियाणा पुलिस का 112 नंबर नागरिकों की सहायता के लिए उपलब्ध है। सभी से अनुरोध है कि यदि उन्हें समाज में महिला विरुद्ध या किसी भी अन्य प्रकार का अपराध होते हुए दिखाई दे तो उक्त नंबरों पर फोन करके पुलिस को इसके बारे में तुरंत सूचना दें। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एडवोकेट भानु प्रिया ने महिलाओं को क़ानूनी जानकारियां देते हुए कहाकि अगर किसी महिला के साथ घरेलू हिंसा, या कुछ और गलत होता है तो उसको नजरअंदाज ना करे। आप अपनी शिकायत महिला थाना में दर्ज कराए। सरकार की तरफ से पीड़िता को निःशुल्क वकील दिया जाता है ताकि वह अपने केस को लड़ सके।
इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण इकाई की इन्चार्ज गरिमा सिंह, वन स्टाप सेंटर की इन्चार्ज मीनू यादव, महिला निरीक्षक माया देवी, एडवोकेट भानु प्रिया सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे हैं।







