
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ मे प्राचार्य डॉक्टर संजीव गुप्ता के मार्गदर्शन में एन सी सी के अंतर्गत कारगिल विजय दिवस मनाया गया। कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के सभी देशवासियो के लिए महत्वपूर्ण दिवस है। भारत मे प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को यह दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारत और पाकिस्तान की सेनाओ के बीच 1999 में कारगिल युद्ध हुआ जोकि 60 दिनों तक चला। 26 जुलाई के दिन इसका अंत हुआ और भारत विजयी हुआ। कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों के सम्मान में यह दिवस मनाया जाता है।
एनसीसी अधिकारी सब लेफ्टिनेंट डॉक्टर पूजा सैनी द्वारा 60 दिन चले लंबे युद्ध में भारतीय शहीदों की गौरव गाथा का वर्णन किया और साथ इस दिन सभी कैडेट को कारगिल विजय दिवस से संबंधित एक मूवी दिखाई गई, जिसने सभी कैडेटो मे मातृभूमि की रक्षा हेतु उमंग की भावना भर दी। इसी के साथ महाविद्यालय में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान महाविद्यालय प्रधान श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता जी और महासचिव एडवोकेट श्री दिनेश गुप्ता जी के करकमलों से वृक्षारोपण पखवाड़े का शुभारंभ 22 जुलाई से किया गया ।
प्रधान जी का कहना है कि धरती मां को जीने लायक बनाने के लिए हमे अधिक से अधिक पेड लगाने होंगे तथा उनकी देखरेख भी करनी होगी। इसी श्रृंखला में आज महाविद्यालय वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. के. एल. कौशिक, एनसीसी अधिकारी सब लेफ्टिनेंट डॉ. पूजा सैनी, सस्टेनेबल डेवलेपमेंट गोल्स क्लब संयोजिका डॉ. सारिका कंजलिया ने क्लब कॉर्डिनेटर सहित महाविद्यालय प्रांगण में पौधारोपण किया और देखभाल करने का संकल्प लिया l साथ ही कैडेट्स व वालंटियर्स को पौधे वितरण किए गए ताकि वह अपने आसपास पौधे लगाकर पर्यावरण को उन्नत बनाने में अपना सहयोग करें l
1- हरियाणा नेवल यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन विक्रम सेगत ने भी इस कार्य की प्रशंसा की l इस अवसर पर डॉ. रेखा सेन, डॉ. देवेंद्र, डॉ. इनायत चौधरी, मैडम नेहा गोयल एवं क्लब वालंटियर्स उपस्थित रहे।







