
महर्षि दयानन्द यूनिवर्सिटी मे डॉ सौरभ त्यागी को "significant contribution award" देकर सम्मानित करते हुए डॉ अरविन्द शर्मा सांसद रोहतक व श्री श्री 1008 महंत परमहंस कालिदास जी महाराज
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
मेट्रो हॉस्पिटल के सीनियर फिजिओथेरेपिस्ट व असिस्टेंट मेडिकल सुपरइंटेंडेंट डॉ सौरभ त्यागी को दिनांक 18 दिसंबर रविवार को रोहतक में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के राधाकृष्णन सभागार के अंदर हरियाणा चार्टर्ड एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपी द्वारा दिल्ली फार्मास्यूटिकल साइंसेज एंड एवं रिसर्च विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सहयोग से चतुर्थ अंतरराष्ट्रीय फिजियोथैरेपी कॉन्फ्रेंस फिजियो हार्कोन-2022 के आयोजन मे significant contribution award देकर सम्मानित किया गया,फिजियोथेरेपी के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करने के लिए यह सम्मान दिया गया. बतौर मुख्य अतिथि माननीय लोकसभा सांसद डॉ अरविंद शर्मा जी ने व श्री श्री 1008 महंत परमहंस कालिदास महाराज जी ने यह अवार्ड दिया. ‘Physio-Harcon 2022‘ मे देश-विदेश के 460 फिजियोथैरेपी चिकित्सकों ने इस कांफ्रेंस में भाग लिया जिसमें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र के वक्ताओं ने फिजियोथैरेपी चिकित्सा क्षेत्र में हो रही नई नई रिसर्च के बारे में सभी को जागरूक किया।
मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद डॉ अरविंद शर्मा जी ने कहा कि आज यहां पहुंचने पर सभी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के वक्ताओं का बतौर सांसद स्वागत करते हैं और साथ ही सरकार की तरफ से इस बात का आश्वासन भी देते हैं कि फिजियोथैरेपी चिकित्सकों द्वारा रखी गई सभी जायज मांगों को माननीय मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के जानकारी में लाया जाएगा और उनका समाधान करवाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान रोहतक से मेयर मनमोहन गोयल दिल्ली फार्मास्यूटिकल साइंस रिसर्च विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ रमेश के गोयल, पूर्व मेयर रेनू बाला, श्री श्री 1008 महंत परमहंस कालिदास जी बाबा विशेष रूप से मौजूद रहे।







