
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
महाविद्यालय के सम्माननीय अध्यक्ष श्री देवेंद्र गुप्ता जी महासचिव श्री दिनेश गुप्ता जी तथा महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. संजीव गुप्ता जी ने बधाई देकर छात्रों का मनोबल बढ़ाया। सत्र 2022 से 23 में स्नातकोत्तर कक्षा में रीमा प्रथम स्थान, कंचन तृतीय स्थान तथा शबाना नौवें स्थान पर रही। इसी सत्र में स्नातक कक्षा के प्रथम वर्ष में इशिता सातवें, वृंदा आठवें तथा रिद्धिमा नौवें स्थान पर रही। स्नातक कक्षा के द्वितीय वर्ष में प्राजंलि चौथे नीशू पांचवें तथा पिंकी सातवें स्थान पर रही। सत्र 2021-22 में स्नातक कक्षा की पिंकी प्रथम स्थान, नीशू द्वितीय स्थान पर रही। इसके अतिरिक्त गत वर्षो में अर्थशास्त्र विभाग के होनहार विद्यार्थियों ने यूजीसी नेट की परीक्षाएं भी उत्तीर्ण की इनका वर्णन निम्न है।
सुश्री प्रिया ने यूजीसी नेट चार बार उत्तीर्ण किया जो अब एनजीएफ कॉलेज आफ इंजीनियरिंग में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं, सुश्री प्रियंका ने यूजीसी नेट और जेआरएफ उत्तीर्ण किया जो अब सहायक प्रवक्ता के पद पर अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ में कार्यरत हैं, सुश्री रश्मि यूजीसी नेट उत्तीर्ण किया जो अब जिमस कॉलेज नोएडा में कार्यरत
है, कुमारी सुरभि जैन ने यूजीसी नेट उत्तीर्ण किया वे अब सहायक प्रवक्ता के पद पर अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ में कार्यरत हैं, कुमारी मनीषा ने यूजीसी नेट उत्तीर्ण किया वे अब सहायक प्रवक्ता के पद पर अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ में कार्यरत हैं, कुमारी बिंदु ने यूजीसी नेट उत्तीर्ण किया जो अब सहायक प्रवक्ता के रूप में बी.एस. आनंगपुरिया में कार्यरत है।
देवव्रत ने यूजीसी नेट उत्तीर्ण किया जो अब सहायक प्रवक्ता के रूप में एनजीएफ कॉलेज आफ इंजीनियरिंग में कार्यरत है। इन सभी उपलब्धियां के लिए अर्थशास्त्र विभागाध्यक्षा श्रीमती उषा चौधरी विभाग प्रवक्ता श्रीमती
त्रिमेश कालरा, कुमारी सुरभि, कुमारी प्रियंका, कुमारी एकता तथा कुमारी मनीषा को अध्यक्ष श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता जी ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी को बधाई दी।







