
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार के तत्वाधान में 12 से 18 मई तक, प्रात:5:45 बजे से 6:45 बजे तक मलबरी काउन्टी, सेक्टर 70, फरीदाबाद के सेंट्रल पार्क में सात दिवसीय निःशुल्क योग चिकित्सा शिविर का शुभारंभ योगदीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।
मुख्य योग प्रशिक्षक योगाचार्य जयपाल शास्त्री जी ने आज शिविर में योग साधकों को योगासन, प्राणायाम, यौगिक जॉगिंग, सूक्ष्म व्यायाम, सिंहासन, हास्यासन आदि का प्रशिक्षण दिया तथा तनाव, डिप्रेशन, चिन्ता, अनिद्रा, गैस, कब्ज,मधुमेह,जोड़ों के दर्द जैसे रोगों से बचाव के लिए नियमित योग करना जरूरी बताया।
शिविर की सुन्दर व्यवस्थाओं में बलवीर सिंह,दिनेश शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा,रिंकू चौहान,रोहित कुमार सिंह,जी.पी श्रीवास्तव,लोकेश शर्मा, अमित सिंह, मनमोहन सिंगला,अनिल कपूर आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।योगाचार्य जयपाल शास्त्री जी ने बताया कि पतंजलि की तरफ से योग जागरण का यह अभियान ग्रामीण एवं शहरी आंचल के साथ सभी सोसायटियों में भी चलाया जा रहा है ताकि लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें और पूज्य योग ऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज जी द्वारा निर्देशित सरल योगासन, प्राणायाम ध्यान आदि यौगिक क्रियाओं को सीख कर अपने शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को अच्छा बना सकें।







