
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
प्रदेश उपाध्यक्ष वेदपाल एडवोकेट ने कहा कि संगठन में बूथ का कार्यकर्त्ता पार्टी की रीढ़ है और बूथ के कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही पार्टी संगठन को मजबूती मिलती है। भाजपा के बूथ का कार्यकर्त्ता चुनाव जीतने में सक्षम है । कार्यकर्ताओं के दम पर 2014, 2019 और 2024 में लोकसभा के चुनाव जीतकर भाजपा ने केंद्र में तीन बार मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनाई और आगामी विधानसभा चुनाव में भी कार्यकर्ताओं के दम पर नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश में तीसरी बार भी सरकार बनेगी।
भारतीय जनता पार्टी जिला फरीदाबाद द्वारा जिले की पृथला, बल्लभगढ़ और फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्रों में मंडल के कार्यकर्ताओं और बूथ अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं, जिनका उद्देश्य बूथ को सुदृढ़ करना और आगामी चुनावों के लिए व्यापक रणनीति तैयार करना था। इन बैठकों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया ।
फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में भी मंडल अध्यक्षों की बैठकें भाजपा कार्यालय, अटल कमल, सेक्टर 15 में आयोजित की गईं। फरीदाबाद, सीही, और अजरौंदा मंडलों की इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष वेदपाल एडवोकेट ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया । इस बैठक में मुख्य तौर पर विधायक नरेन्द्र गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, जिला उपाध्यक्ष अनिल नागर, प्रकाशवीर नागर, मंडल अध्यक्ष सीही नीरज मित्तल, मंडल अध्यक्ष फरीदाबाद सचिन शर्मा, मंडल अध्यक्ष अजरौंदा कुलदीप साहनी व अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे |
भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता पार्टी की ताकत है, और कार्यकर्ताओं के समर्पण और मेहनत से ही हम आगामी चुनाव में जीत दर्ज कर तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनायेंगे। श्री वोहरा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर जनता से संवाद करें और केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और लोक कल्याणकारी योजनओं का प्रचार-प्रसार करें और वोहरा ने बताया कि आज भाजपा के करोड़ो कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्त्रोत श्रद्धेय अटल विहारी बाजपाई जी की पुण्यतिथि कार्यकर्ताओं ने अपने अपने मंडलों में उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर मनाई और उन्हें स्मरण किया |
पृथला विधानसभा क्षेत्र के छांयसा, फ़तेहपुर, और सीकरी मंडलों की बैठक महाराजा पैलेस, सेक्टर 65, बल्लबगढ़ में आयोजित की गई। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर माँड़ी और सुनीता डांगी ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया । सुखविंदर माँड़ी ने कहा कि नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा की प्रदेश सरकार ने प्रदेश के पिछड़े, किसान, युवा, मजदूर और महिला सबके विकास के लिए काम किया है और प्रदेश की जनता फिर से नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाएगी ।
उन्होंने मंडल और बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती पर जोर दिया और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच पार्टी की विचारधारा और नीतियों का खूब प्रचार प्रसार करें। वरिष्ठ भाजपा नेत्री पूर्व महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा सुनीता डांगी ने भी बैठक में अपने विचार साँझा किए और संगठन विस्तार में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की जड़ें जितनी गहरी होंगी, चुनावों में सफलता की संभावनाएं उतनी ही अधिक होंगी।
इस बैठक में मुख्य तौर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, बिजेन्द्र नेहरा, सोहनपाल सिंह, सुखवीर मलेरना, बलदेव अलावलपुर, सुनीता बघेल, सीमा भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष फतेहपुर हरीश धनखड़, मंडल अध्यक्ष सीकरी पवन चौधरी, मंडल अध्यक्ष छायंसा भूपेन्द्र रावत,दीपक डागर, विनोद भाटी आदि उपस्थित रहे ।







