
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में निर्मित भव्य राम मंदिर की पहली वर्षगांठ पर आगामी 22 जनवरी को सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर दो नम्बर के ब्लॉक से पिछली वर्ष की भांति इस बार भी प्रभु श्रीराम चंद्र के आशीर्वाद से एक भव्य श्री राम रथ यात्रा निकाली जाएगी। यह बात आज मंदिर परिसर में आयोजित प्रैस वार्ता के दौरान राम भक्त राजन मुथरेजा ने कही। इस मौके पर शिव शंकर सेवा दल के प्रधान संजय शर्मा(पीके), हनुमान मंदिर कमेटी के चेयरमैन श्याम सुन्दर मुथरेजा, कमेटी कमेटी के उप दलपति शैलेन्द्र यशपाल मेंहदी रत्ता, कोषध्यक्ष शैलेन्द्र गेरा सहित अन्य मंदिर कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर राजन मुथरेजा ने बताया कि भव्य श्रीराम रथ यात्रा में नासिक ढोल, चार जोड़े बैण्ड, ताशे, डीजे के अलावा विभिन्न स्वरूप बग्गियां पर बैठकर नगर भ्रमण करेगें साथ ही 12 सिन्दूरी हनुमान के स्वरूप रथ यात्रा की अगुवाई करेगें। हार्डवेयर चौक से बीके (माता चौक) के सभी खम्बों को फूलों से सजाया जाएगा।
यह भव्य श्रीराम रथ यात्रा को श्रद्धालु स्वयं अपने हाथों से खींचकर दोपहर एक बजे दो नम्बर के ब्लॉक स्थित सिद्धपीठ हनुमान मंदिर परिसर से शुरू करेगें जोकि यात्रा लखानी धर्मशाला, रामायण बाग, एक-दो का चौक, एक नम्बर गुरूद्वारा सिंह सभा, सरदार कल्याण सिंह चौक, आर्य समाज रोड़, बीके चौक(माता चौक), बीके नीलम रोड़, सलूजा पेट्रोल पम्प, डा. सुरेश अरोड़ा, ईजी डे चौक, चार-पांच का चौक से चिमनी बाई चौक, तीन नम्बर प्रयाग मेडिकल स्टोर, दो-तीन का चौक होते हुए वापिस मंदिर परिसर में देर सायं आकर समाप्त होगी।
राजन मुथरेजा ने बताया कि इस भव्य श्रीराम रथ यात्रा मार्ग में श्रीराम पताका भी लगाई गई है साथ ही जिस-जिस मार्ग से भव्य श्रीराम रथ यात्रा गुजरेगी वहां-वहां श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा, आतिशबाजी की जाएगी साथ ही 300 से अधिक स्थानों पर रथ यात्रा का भव्य स्वागत भी विभिन्न धार्मिक सामाजिक संगठनों द्वारा किया जाए और प्रसाद वितरण किया जाएगा। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता अभियान को ध्यान में रखते हुए पूरे यात्रा मार्ग पर झाडू जत्था स्वच्छता के संदेश को देते हुए कूड़े को एकत्र करेगा और कूड़े उसके उचित स्थान पर भिजवाया जाएगा।
भव्य श्रीराम रथ यात्रा में केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, फरीदाबाद के सभी मंत्री एवं विधायक गण, सभी पार्षदगण के अलावा औद्योगिक नगरी वासियों व रामभक्तों को आमंत्रित किया गया है।






