
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ में हिंदी एवं अर्थशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान मे “बौद्धिक संपदा अधिकार” (IPR) विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ कृष्ण कांत गुप्ता की सद्प्रेरणा से महाविद्यालय में अनेकानेक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। स्व-वित्तिय संस्थान के प्रभारी डॉ संजीव गुप्ता के मार्ग दर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पेटेंट, कॉपी राइट एवं अन्य अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। मुख्य अतिथि के रूप में एडवोकेट डेज़ी शर्मा (वरिष्ठ एडवोकेट उच्च न्यायालय, नई दिल्ली) उपस्थित रही।
कार्यक्रम के आरंभ में हिंदी एवं अर्थशास्त्र विभागाध्यक्षा श्रीमती उषा चौधरी एवं डॉ रेनू माहेश्वरी ने मुख्य अतिथि को पौधा भेंटकर उनका स्वागत कर उन्हें आमंत्रित किया। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य में कहा कि अपने नये सृजन के प्रति उसके सुरक्षा के लिए अधिकारों की जानकारी युवाओं को अवश्य होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने सरकार द्वारा बनाए गए कानूनों और योजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा की। मंच संचालन अर्थशास्त्र की सहायक प्रवक्ता श्रीमती त्रिमेश कालरा द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में स्नातकोत्तर के लगभग 120 विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारिता निभाई और प्रश्नों के माध्यम से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। हिंदी सहायक प्रवक्ता श्रीमती मधु सिंगला, अर्थशास्त्र सहायक प्रवक्ता एकता एवं प्रीति सभी के प्रयासों से यह कार्यशाला सफल एवं सार्थक सिद्ध हुई। श्रीमती उषा चौधरी के धन्यवाद ज्ञापन से कार्यक्रम का समापन हुआ।







