
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
वरिष्ठ समाजसेवी टी सी गुप्ता एवं युवा भाजपा नेता लक्ष्य जिंदल ने स्कूली बच्चों को स्वेटर वितरित किए। नीलम बाटा रोड स्थित पं. अमननाथ हाई स्कूल के 100 बच्चों को सर्दी में बचाव के लिए स्वेटर वितरित किए गए।
इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन सुंदरलाल, वाइस चेयरमैन वीरेन्द्र मखीजा, संरक्षक एस डी कौशिक, अशोक जिंदल प्रधान, प्रवीण आर्य कोषाध्यक्ष, राजन सिंह महासचिव, वरिष्ठ उपप्रधान गजे सिंह, उपप्रधान बलवंत सिंह, संयुक्त कोषाध्यक्ष रमेश सिंह सहित लक्ष्मी चंद, दिनेश बंसवाल, रोहताश एवं मधु गुप्ता मौजूद रही। टी सी गुप्ता ने पं. अमननाथ हाई स्कूल गरीब एवं बेसहारा बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करने का काम करता है।
स्कूल में पढने वाले बच्चे गरीब परिवार से हैं और ऐसे कड़ाके की ठंड में जब हम अपने बच्चों को विभिन्न प्रकार के गर्म कपड़े पहनाते हैं, तो हमारा फर्ज बनता है कि बेसहारा एवं जरूरतमंद बच्चों की मदद करें। युवा भाजपा नेता लक्ष्य जिंदल ने स्कूल के प्रयासों की सराहना की और कहा कि स्कूल में पढने वाले छोटे-2 बच्चों के माता-पिता अपने बच्चों को आर्थिक तंगी के चलते सर्दी के मौसम में गर्म कपड़े उपलब्ध नहीं करवा पाते।
ऐसे बच्चों की मदद करने जो चैन एवं सकून मिलता है, वह दुनिया के किसी कोने में नहीं मिल सकता। उन्होंने स्कूल चेयरमैन सहित तमाम स्टाफ के प्रयासों को सराहा और कहा कि समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर गरीब एवं बेसहारा बच्चों की मदद करनी चाहिए।







