
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा बिनारिओ टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड की प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस ड्राइव का उद्देश्य महाविद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को जॉब ऑफर करना रहा। यह ड्राइव प्लेसमेंट ऑफिसर उत्तमा पांडे के नेतृत्व में संपन्न हुई।
महाविद्यालय परिसर में आयोजित इस ड्राइव में बी.सी.ए. विभाग के अट्ठाइस छात्रों ने चयन परीक्षा दी | तेरह छात्रों ने संक्षिप्त सूची में स्थान पाया। अंत साक्षात्कार के माध्यम से इन तेरह छात्रों में से चार छात्रों अमन कुमार झा, नरेंद्र, कुलदीप व हरी ओम पांडे का चयन बिनारिओ टेक्नोलॉजी में हुआ।
इस अवसर पर महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्या डॉ. विजय वंती ने विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और अंतिम चयन में सफल ना हो पाने वाले छात्रों की हौसला औफजाई की |







