
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / कड़ाके की ठंड पड़ रही है , ऐसे में पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज द्वारा किशोरा विद्या मन्दिर सीनियर सेकेण्डरी स्कूल बामनीखेड़ा में सर्दी को देखते हुए जरुरतमंद विद्यार्थियों को जर्सी वितरित की गई ।जर्सी वितरण कार्यक्रम का संयोजन क्लब के मुख्य संयोजक आर्यवीर लाॅयन विकास मित्तल और सहसंयोजक अल्पना मित्तल ने किया। विकास मित्तल ने बच्चों को स्वेटर देते हुए कहा कि उन्हें इस ठंड के मौसम में विद्यालय के प्रधाना चार्य ने विद्यार्थियों की जरूरत के बारे में बताया और इसी के अंतर्गत आज विद्यालय में आकर विद्यार्थियों को जर्सी भेंट कर उनकी जरूरत को पूरा किया गया । बच्चे स्वेटर पाकर खिलखिला उठे।
उन्होने यह भी कहा कि क्लब का उद्देश्य मानव सेवा है इसी उद्देश्य व भावना को लेकर संस्था कार्य कर रही हैं। वर्ष भर हम मदद करने का प्रयास करते रहते हैं। और नववर्ष के आगाज पर इन विद्यार्थियों की मदद कर सच्ची खुशी मिली है। आगे भी ऐसे ही समाजसेवा जारी रहेगी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य रवि कुमार ने कहा कि पलवल डोनर्स क्लब समाजसेवा व निःस्वार्थ भाव से लोगों की मदद कर समाजसेवा का एक बहुत अच्छा उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।
इस अवसर पर मामराज शास्त्री, दिनेश कुमार, धीरज, लाजपत, हेमन्त, अल्का,ईश्वर, ज्योति आदि उपस्थित रहे।






