
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
दोनों 28 दिसंबर को रांची में पांडिचेरी के खिलाफ होने वाले वाले एक दिवसीय मुकाबले में हिस्सा लेंगी। तनिष्का सोहना के अभयपुर गांव की रहने वाली है। इनके पिता रोहताश खटाना हरियाणा पुलिस में बतौर कान्स्टेबल कार्यरत हैं। वह सिकरौना चौकी में तैनात हैं, जबकि फलक डागर सेक्टर-11 में रहती है। इनके पिता शेर सिंह डागर एक व्यवसायी हैं।
दोनों खिलाड़ियों का ट्रायल के आधार पर हुआ है। प्रदेश का ट्रायल लाहली रोहतक में हुए था। इनमें तनिष्का एवं फलक सहित प्रदेश की 35 महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। कैंप के लिए 20 खिलाड़ियों का चयन किया गया। कैंप में शानदार प्रदर्शन के आधार दोनों को हरियाणा की टीम में शामिल किया गया है। पूर्व रणजी खिलाड़ी धर्मेंद्र फागना ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।
दो वर्ष पहले शुरू किया था अभ्यासतनिष्का खटाना के पिता रोहताश भी एक क्रिकेटर थे और वह ग्वालियर में खेलते थे, लेकिन आर्थिक मजबूरियों की वजह से क्रिकेट छोड़कर हरियाणा पुलिस में नौकरी करने लगे। उन्होंने अपना सपने को पूरा करने के लिए तनिष्का को अभ्यास कराना शुरू किया। जनवरी 2021 रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी में अभ्यास करना शुरू कर दिया। शुरुआत में बल्लेबाजी करती थी, लेकिन उसकी गति को देखकर प्रशिक्षक एवं पूर्व रणजी खिलाड़ी धर्मेंद्र फागना ने गेंदबाजी का भी अभ्यास शुरू किया और गेंदबाजी में तनिष्का की प्रतिभा और निखरकर आने लगी और पूरी तरह गेंदबाजी करती है।
भाई को देखकर चुना क्रिकेटफलक का बड़ा भाई जय डागर अभ्यास करता था और उसे देखकर क्रिकेट खेलने का फैसला किया। शुरुआत में वह अपने भाई को गेंदबाजी और उसके साथ ही बल्लेबाजी का अभ्यास किया करती थी। एक दिन फलक ने अपने पिता शेर सिंह डागर से क्रिकेट खेलने की इच्छा जाहिर की।
उन्होंने फलक को अभ्यास की अनुमति दे दी। टीम में बतौर आलराउंडर चयन हुआ है। जय ने फलक से पहले अभ्यास शुरू किया था, लेकिन फलक टीम में पहले चयनित होने में सफल रही है। जय अभी पांडिचेरी के स्कवायड में ही शामिल हुए हैं।







