
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
इस कार्यक्रम में श्री जी एस बांगा संस्थापक विक्टोरा समूह,श्री एस पी अग्रवाल संस्थापक ग्लोब केपिस्टर्स,श्री डी एन कथूरिया संस्थापक वीनस इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन को लाइफ टाइम अचीवमेंट से नवाजा गया जबकि सभी पैनल के चेयरमैन ,पूर्व प्रधानों तथा निर्यात क्षेत्र में विशेष उपस्थिति दर्ज करने हेतु सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप उपस्थित श्री कमलजीत जावा ने कहा की भारत विश्व की सबसे बड़ी अर्थ व्वस्था के रूप में उभर रहा है।

श्री जावा ने कहा की कॉविड काल से पहले व्यापारिक निवेश हेतु अमरीका,चीन की ओर देखा जाता था किंतु वर्तमान में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व के मैनचेस्टर पर जो जगह और पहचान बनाई है उसका लाभ अवश्य ही भारत की अर्थ व्वस्था को प्राप्त होगा ऐसा कहा जा सकता है।
श्री जावा ने कहा की भारत अवश्य ही निवेशकों हेतु सबसे बड़ी पसंद बनेगा क्योंकि भारत में सबसे अधिक युवा शक्ति उपलब्ध है।
श्री जावा ने कहा की प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा मेक इन इंडिया,अमृतकाल के स्वपन के कारण उद्योगों को जो नई गति मिली है वह अविश्वनीय है ।
आपने कहा भारतीय उद्योगों ने कार्य दक्षता,गति,और उचित मापदंड के कारण विश्व स्तर पर जो पहचान बनाई है उसका सीधा लाभ भारतीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा ऐसी आशा व्यक्त की जा सकती है।
श्री जावा ने विश्वास व्यक्त करते कहा की भारतीय उद्योग निश्चित रूप से चीन को शीघ्र ही पीछा छोड़ विश्व में नई पहचान स्थापित करेंगे जिससे देश की युवा पीढ़ी हेतु रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
आपने कहा की एसोसिएशन के प्रधान श्री राज भाटिया के साथ उनकी मित्रता और प्रेम के कारण आप सभी सदस्यों से मिलने का अवसर प्राप्त हुआ जिसके लिए वह श्री भाटिया के आभारी है।
इस मौके पर डीआरडीओ की निदेशक श्रीमति मीना मिश्रा ने कहा की केंद्र सरकार उद्योगों को नई गति प्रदान करने हेतु प्रयासरत है।
श्रीमति मिश्रा ने कहा की वर्तमान में भारतीय उद्योग उन्नति के पथ पर अग्रसर है किन्तु भारत में काफी अधिक मात्रा में उत्पाद आयात किया जाता है ऐसे में सरकार का मानना है की यदि जो उत्पाद आयात किए जाते है उन्हे ना केवल भारत में बनाया जाए अपितु उन्हें वैश्विक स्तर पर निर्यात किए जाए तो भारतीय मुद्रा भी मजबूत होगी बल्कि रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
श्रीमति मिश्रा ने कहा की भारतीय उद्योगों ने चंद्रयान तथा मंगलयान के पुर्जों का सफल निर्माण कर यह सिद्ध कर दिया की वह विश्व में गुणवता,दृढ़ संकल्प और कर्तव्य निष्ठा में किसी से कम नहीं।
आपने कहा की जिस प्रकार आज भारतीय अपने उत्पाद की गुणवत्ता पर ध्यान केंद्रित करते है ऐसे ही उन्हें आर एंड डी (रिसर्च एंड डेवलपमेंट) पर ध्यान देना चाहिए।
आपने उधारण प्रस्तुत करते कहा की जिस प्रकार आज चीन से 60 प्रतिशत सेमीकंडक्टर चिप का आयात किया जाता है यदि उसका निर्माण भारत में किया जाए तो भारत विश्व की सबसे बड़ी और मजबूत अर्थव्यवस्था के रूप में उभर के सामने आएगा।आपने बताया की माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के औद्योगिक विजन के अंतर्गत नए उद्योगों और आइडिया को नए अवसर प्रदान किए जाते है ताकि भारतीय उद्योग नई ऊंचाई को छू सके।
इस मौके पर एसोसिएशन के प्रधान श्री राज भाटिया ने उपस्थित अथितियो एवम् सदस्यों का स्वागत करते कहा की एसोसिएशन सदैव एक परिवार के भांति अपने सदस्यों से जुड़ी रहती है।
श्री भाटिया ने कहा एसोसिएशन अपने सदस्यों की समस्याओं को बुलंद और प्रभावी रूप से उठाने के साथ साथ श्रमिक वर्ग के हितों का ध्यान रखने हेतु प्रयासरत है।
आपने कहा की एसोसिएशन द्वारा सीएसआर फंड के माध्यम से स्किल डेवलपमेंट सेंटर और पर्यावरण को शुद्ध रखने के प्रयास किए जा रहे है जिसके सकारात्मक परिणाम आने की संभावना है।
आपने बताया की एसोसिएशन अपने सदस्यों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की तकनीक और कार्य दक्ष बनाने हेतु कटिबद्ध है ताकि देश के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के अमृत काल स्वपन को पूरा कर देश की अर्थव्यवस्था को अधिक मजबूती प्रदान की जा सके।
श्री भाटिया ने कहा की वर्तमान में उद्योगों हेतु नई तकनीक,गति,गुणवत्ता एवम् सुरक्षा के मापदंडों के साथ साथ आर एंड डी की ओर ध्यान केंद्रित करना आवश्यक है।
आपने कहा की औद्योगिक इकाइयों को बेहतर गुणवतीय उत्पाद के निर्माण,समयबद्ध डिलीवरी के बल पर अंतरराष्ट्रीय बाजार का रुख करना चाहिए।
आपने बताया की भारत भविष्य में 56 प्रतिशत कार्येदक्ष और शिक्षित युवा शक्ति के बल पर नई पहचान स्थापित करने में सक्षम है ऐसे में देश मजबूत अर्थव्यवस्था के साथ साथ विश्व का नेतृत्व करेगा ऐसा विश्वास व्यक्त किया जा सकता है।
श्री भाटिया ने मानव रचना विश्व विद्यालय तथा जे सी बॉस यूनिवर्सिटी के अद्वितीय सहयोग हेतु सर्वश्री प्रशांत भल्ला,अमित भल्ला एवम् एस के तोमर का आभार व्यक्त किया।
एसोसिएशन के सचिवालय के कार्यकारी श्री परितोष शर्मा ने बताया की इस सफल प्रयोजन का श्रेय वरिष्ठ सदस्यों की सोच का परिणाम है जिसे साकार किया गया।
कार्यक्रम में सर्वश्री एस के जैन, शम्मी कपूर,नवदीप चावला,बलदेव भाटिया,सुनील गुलाटी, वी के मालिक, आर के जैन, एस एस बांगा, एच एस बांगा,मुकेश अग्रवाल, एच आर गुप्ता,अजय जुनेजा, एच एल भूटानी,राकेश जग्गी,प्रदीप मोहंती,सम्राट कपूर,राजीव कपूर,संजय गुलाटी, जसमीत सिंह,बी पी सिंह,ऋषि अग्रवाल,अमरजीत लम्बा,जगजीत सिंह लम्बा, टी एम लालानी,पप्पू सरना,मोहन अग्रवाल,रामगोपाल अग्रवाल,प्रमोद अग्रवाल,नारायण प्रसाद झावर, आर एन माहेश्वरी,के साथ साथ विधायक श्री नरेंद्र गुप्ता,श्री राजेश नगर एवम् अजय गौड़ की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।







