
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
बी डी एम कप 7th ऑल इंडिया रविंदर फागना U-19 क्रिकेट टूर्नामेंट 2024 रविंदर फागना क्रिकेट ग्राउंड सोहना पर खेला गया यह मैच प्रदीप साहू क्रिक्रेट अकादमी और नूह क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इस मैच मे प्रदीप साहू क्रिक्रेट अकादमी ने नूह क्रिकेट अकादमी को 117 रन से हराया , यह मैच 40 ओवर का था और प्रदीप साहू क्रिक्रेट अकादमी ने पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया। प्रदीप साहू क्रिकेट अकादमी ने पहले बैटिंग करते हुए 37.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 226 रन का लक्ष्य दिया ।
प्रदीप साहू क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए उज्जवल ने 71 गेंदों पर 14 चौको की मदद से 79 रन युवी ने 66 गेंदों पर 7 चौको और 2 छक्कों की मदद से 61 रन बनाए। नूह क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए शोएब अख्तर ने 6.5 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट विनीत राज, रिहान और आमिर ने 1/1 विकेट हासिल किया।
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए नूह क्रिकेट अकादमी ने 26.4 ओवर में 10 विकेट खोकर 109 रन बनाकर हार गई। नूह क्रिकेट अकादमी की ओर से मोइन खान ने 24 गेंदों पर 4 चौको की मदद से 27 रन बनाए।
प्रदीप साहू क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए तनय अग्रवाल ने 7.4 ओवर में 1 मैडेन 34 रन देकर 4 विकेट उज्जवल, वेद मिश्रा और नयान मैदा ने 2/2 विकेट हासिल किया।
इस मैच का मैन ऑफ द मैच उज्जवल व फाइटर ऑफ द मैच शोएब अख्तर को घोषित किया गया।







