
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
7th ऑल इंडिया रविंदर फागना U-17 क्रिकेट टूर्नामेंट 2023-24 क्वॉटर फाइनल मैच रविंदर फागना क्रिक्रेट भूमि ग्राउंड फरीदाबाद पर खेला गया यह मैच पुश क्रिकेट अकादमी और आर एस क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इस मैच मे पुश क्रिक्रेट अकादमी ने आर एस क्रिकेट अकादमी को 8 विकेट से हराया , यह मैच 40 ओवर का था और पुश क्रिकेट अकादमी ने पहले टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। आर एस क्रिकेट अकादमी ने पहले बैटिंग करते हुए 32.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 126 रन का लक्ष्य दिया ।
आर एस क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अनिकेत सिंह ने 35 गेंदों पर 4 चौको की मदद से 25 रन, आराध्य गुप्ता ने 32 गेंदों पर 3 चौको की मदद से 19 रन बनाए। पुश क्रिक्रेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए कुशाग्र, समर, शिवन और अक्षत पराशर ने 2/2 विकेट हर्षवर्धन फोगाट ने 7 ओवर में 2 मैडेन 12 रन देकर एक विकेट हासिल किया।
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए पुश क्रिक्रेट अकादमी ने 18 ओवर में 2 विकेट खोकर 131 रन बनाकर जीत गई। पुश क्रिकेट अकादमी की ओर से अनिंदो नहारय ने 29 गेंदों पर 9 चौको और 2 छक्कों की मदद से 53 रन नृपेश ठाकुर ने 28 गेंदों पर 8 चौको की मदद से 35 रन बनाए। आर एस क्रिक्रेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए आर्यन त्रिपाठी ने 5 ओवर मे 1 में 1 मैडेन 32 रन देकर 2 विकेट हासिल किया
इस मैच का मैन ऑफ द मैच अनिंदो नहारय व फाइटर ऑफ द मैच आर्यन त्रिपाठी को घोषित किया गया।







