
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
डी.ए.वी.शताब्दी महाविद्यालय में पत्रकारिता विभाग के छात्रों के लिए आई.क्यू.ए.सी. में पीपली लाइव मूवी को दिखाया गया |
महमूद फारूकी व् अनुषा रिजवी निर्देशित इस फिल्म को दिखाने का उद्देश्य आज के राजनितिक, सामाजिक जीवन के साथ-साथ पत्रकारिता के आयामों के सही चित्रण को समझने का सबसे सही जरिया क्यूँ है, यह समझाना रहा | वर्ष 2010 में भी यह फिल्म उतनी ही प्रासंगिक थी जितनी आज के जीवन के सन्दर्भ में है |
दो दशक व् सरकार परिवर्तन के बाद भी किसानों, नेताओं व् मीडिया के जीवन, व्यवहार व् नीतियों में कोई भी परिवर्तन नहीं आया है इसलिए यह फिल्म विद्यार्थियों को अवश्य देखनी चाहिए | रघुवीर यादव की एक्टिंग, फिल्म की पटकथा व् कैमरा सभी विषय विद्यार्थियों के लिए विश्लेषण के विषय हैं | छात्रों ने इस मूवी को काफी रूचि लेकर के देखा |
इस अवसर पर पत्रकारिता विभागाध्यक्ष रचना कसाना, वीरेंद्र सिंह, देवदत्त व् प्रमोद कुमार मौजूद रहे |







