
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
लुई ब्रेल एक ऐसी शख्सियत थीं जिन्होंने दृष्टिबाधितों को ब्रेल लिपी देकर उनके जीवन में शिक्षा का प्रकाश फैलाया । उनके जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 3 जनवरी को ब्रेल लेखन-पाठन प्रतियोगिता तथा अन्य खेलों का आयोजन दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए किया गया तथा उनके लिए प्रथम,द्वितिय व तृतिय पुरुस्कार भी निश्चित किये गये । 4 जनवरी को अतिथि महोदय द्वारा उन सभी विजेता विद्यार्थियों को पुरुस्कृत किया गया ।
इस अवसर पर इन दिव्यांग बच्चों का हौसला अफजाई करने के लिए श्री एस.एस. मलिक – आबकारी व कराधान कमीश्नर फरीदाबाद, देवेन्द्र –ई.टी.ओ. आबकारी व कराधान, फरीदाबाद, एडवोकेट श्री धर्मवीर चौधरी, उनकी सहयोगी टीम, नेब के उपाध्यक्ष श्री एस.एन. त्यागी, नेब कार्यकारिणी के सदस्य श्री सुखबीर चंदीला, श्री मनोज यादव , नेब कर्मचारी श्री के.डी.मिश्रा जी तथा सभी स्टाफ मेम्बर्स उपस्थित थे ।







