
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
बी डी एम कप 7th ऑल इंडिया रविंदर फागना U-19 क्रिकेट टूर्नामेंट 2024 रविंदर फागना क्रिकेट भूमि ग्राउंड फरीदाबाद पर खेला गया यह मैच नूह क्रिकेट अकादमी और कार्पेडियम क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया।
इस मैच मे नूह क्रिकेट अकादमी ने कार्पेडियम क्रिकेट अकादमी को 83 रन से हराया , यह मैच 30 ओवर का था और नूह क्रिकेट अकादमी ने क्रिकेट अकादमी ने पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया। नूह क्रिकेट अकादमी ने पहले बैटिंग करते हुए 30 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 183 रन का लक्ष्य दिया ।
नूह क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए मोइन खान ने 42 गेंदों पर 5 चौको और एक छक्के की मदद से 46 रन, मोसिन खान ने 33 गेंदों पर 3 चौको की मदद से 27 रन बनाए। कार्पेडियम क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए तुषार मुदगल ने 6 ओवर में 1 मैडेन 21 रन देकर 4 विकेट शुभम रावत ने 5 ओवर में 41 रन देकर 3 विकेट लक्ष्य कौशिक ने 6 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट रूपेश चंद्र ने 5 ओवर में 29 रन देकर एक विकेट हासिल किया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए कार्पेडियम क्रिकेट अकादमी ने 20.4 ओवर में 10 विकेट खोकर 100 रन बनाकर हार गई।
कार्पेडियम क्रिकेट अकादमी की ओर से शुभम रावत ने 14 गेंदों पर 2 चौको और एक छक्के की मदद से 18 रन तुषार मुदगल ने 26 गेंदों पर 2 छक्कों की मदद से 16 रन बनाए।
नूह क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए आमिर ने 5.4 ओवर में 2 मैडेन 15 रन देकर 4 विकेट मोहम्मद सोहैल ने 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट रिहान ने 6 ओवर में 2 मैडेन 21 रन देकर 2 विकेट हासिल किए ।
इस मैच का मैन ऑफ द मैच अमीर व फाइटर ऑफ द मैच तुषार मुदगल को घोषित किया गया।







