
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / नगर निगम द्वारा बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रही है। निगम की अलग अलग जोन की टीमों ने गुरुवार को अभियान चलाकर कुल 28 प्रॉपर्टी को सील किया गया है, इन सभी के ऊपर लगभग 30 लाख रुपए से अधिक का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था। निगम के आयुक्त श्री धीरेंद्र खड़गटा ने सभी बकायेदार प्रॉपर्टी मालिकों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराएं और फरीदाबाद के विकास में सहयोगी बनें।
निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने जानकारी दी की निगम की सभी जोन के क्षेत्रीय एवं कर अधिकारी प्रॉपर्टी टैक्स के कार्य को देख रहे हैं और विभिन्न जोनों में लगभग 30 लाख से ज्यादा की राशि के बकायाधारकों की 28 प्रॉपर्टी को सील किया गया, आज सुबह ही क्षेत्रीय एवं कर अधिकारी एनआईटी, सुमन रतरा,ओल्ड जोन से सृष्टि बब्बर तथा बल्लभगढ़ से दीपा पब्बी ,अशोक कुमार ने पूरी टीम के साथ यह कार्यवाही की है। जो आगे भी जारी रहेगी।
नगर निगम का यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि शहर में टैक्स अनुशासन कायम रहे और विकास कार्यों के लिए आवश्यक राजस्व सुनिश्चित किया जा सके।






