
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / नाहरसिंह स्टेडियम फुटबॉल ग्राउंड पर U20 फुटबॉल प्लेयर्स का कैम्प लगा हुआ था , इस दौरान खिलाडियों मैदान पर खूब पसीना बहाया और तकनीकी बारीकियो को जाना और समझा I बुधवार को डिस्ट्रीक्ट फुटबाल एसोसिएशन के प्रधान आनंद मेहता और महासचिव रविंदर भाटिया की मौजूदगी में सिलेक्टर्स ने फरीदाबाद की 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की ।
कल फरीदाबाद की टीम झज्जर के लिए रवाना होगी I परसो शुक्रवार सुबह अपना पहला मैच करनाल के साथ खेलेगी। डिस्ट्रीक्ट फुटबाल एसोसिएशन के सभी अधिकारियों और सभी मेंबर्स की तरफ से फरीदाबाद की फुटबॉल टीम की सफलता की कामना करते हैं ।






