
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / उन्नत भारत अभियान (UBA) तथा युवा रेडक्रॉस (YRC), अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में “नशा मुक्ति – शराब को ना कहें” विषय पर एक जागरूकता गतिविधि का आयोजन सरकारी उच्च विद्यालय, गाँव सोतई में किया गया। यह कार्यक्रम माननीय चेयरमैन देवेंद्र कुमार गुप्ता , महासचिव दिनेश कुमार गुप्ता तथा प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार गुप्ता के सक्षम मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का समन्वयन श्रीमती पूजा, YRC काउंसलर एवं UBA सदस्य ने किया। इस अवसर पर बी.कॉम अंतिम वर्ष की दो उत्साही स्वयंसेविकाएँ हिमांशी और सोनिया ने सहयोग दिया। इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य विद्यालय के छात्रों में शराब और मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। सत्र के दौरान छात्रों को स्वस्थ, अनुशासित एवं नशा-मुक्त जीवन शैली अपनाने हेतु प्रेरित किया गया।
गतिविधि के अंतर्गत विद्यालय के छात्रों ने “शराब को ना कहें” विषय पर नारे एवं पोस्टर तैयार किए, जिनके माध्यम से उन्होंने अपनी सृजनात्मकता और नशा-निवारण का सशक्त संदेश प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार तथा रामजीत ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन किया और
उन्हें समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन सांझा संवाद के साथ
हुआ, जिसमें छात्रों ने नशे से दूर रहने और एक स्वस्थ, प्रगतिशील एवं नशा-मुक्त समाज के निर्माण
में योगदान देने की शपथ ली।




