
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / नई दिल्लीः– राजधानी दिल्ली के रोहिणी स्थित जापानी पार्क, सेक्टर 11 के सामने भगवान गणेश के आह्वान के साथ नव श्री केशव रामलीला कमेटी के चौथे दिन की लीला का मंचन गणेश वंदना से हुआ। लीला के मंचन में राम बनवास व कैकेयी मंथरा संवाद के दृष्य ने यहां पर उपस्थित हजारों लोगों को भाव विभोर कर दिया। रामलीला मंचन में पारंपरिक वेशभूषा, नृत्य व संगीत के माध्यम से रामायण के चरित्रों को जीवंत रूप में श्री राम कला केंद्र के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने अपने इस अभिनय से दर्शकों के हृदय को छू लिया।
इस अवसर पर नव श्री केशव रामलीला कमेटी के चेयरमैन पुष्पेन्द्र रस्तोगी ने कहा कि हमने दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी को रामलीला का निमंत्रण पत्र दिया है उन्होंने हमें भरोसा दिया है कि हम आपकी रामलीला को देखने जरूर आएगें।
नव श्री केशव रामलीला कमेटी के मार्गदर्शक व प्रेरणा स्त्रोत प्रवेश वाही जी ने कहा कि हमारी संस्कृति कि जब भी बात होती है तो राम का नाम लिया जाता है। समाज की अवधारणा है कि बेटा हो तो राम जैसा, राजा हो तो राम जैसा, चरित्र हो तो राम जैसा। हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए तथा इस इस रंगमंच के जरिए उनका प्रयास बच्चों के मन में अपनी संस्कृति को अपनाने के लिए प्रेरित करना है। आज फिल्मी अभिनेत्री निशि सक्सेना जैसे ही स्टेज पर आई उपस्थित लोगों ने जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया। संस्था के सभी सदस्यों द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।
उन्होंने बताया कि चार धाम थीम पर इस बार तीन मंजिला भव्य स्टेज पर लीला का मंचन हो रहा है। इस अवसर पर संस्था चेयरमैन पुष्पेन्द्र रस्तोगी, अध्यक्ष जय किशन बंसल, एडिशनल चेयरमैन संजय कुमार गुप्ता, महामंत्री कृष्ण जिंदल, लीला मंत्री हरि किशन मित्तल, कोषाध्यक्ष दिनेश सर्राफ सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। संस्था द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम का यह 29वां वर्ष है।
उन्होंने बताया की संपूर्ण रामलीला का आयोजन कमेटी के सभी सदस्यों के सहयोग से किया जा रहा है, उन्होने बताया कि रामलीला के भव्य मंचन में रामायण के सभी पात्रों के संवादों को प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है।






