
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय में नए शिक्षण सत्र में दाखिला लेने के लिए आवेदकों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है | अब तक शताब्दी महाविद्यालय के दस कोर्सेज में 3000 से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं | अभी भी आवेदन करने के लिए एक सप्ताह बाकी है |
कार्यकारी प्राचार्या डॉ. अर्चना भाटिया ने बताया कि अभी तक जो आवेदन आये हैं उनमें बी.बी.ए., बी.बी.ए. कैम व बी.सी.ए. जैसे प्रोफेशनल कोर्सेज की तरफ छात्रों का झुकाव ज्यादा है | बी.कॉम.व बी.ए. जैसे रेगुलर कोर्सेज भी अपनी वरीयता बनाये हुए हैं | नए सत्र ने एडमिशन के लिए आवेदकों का अच्छा रिस्पॉन्स महाविद्यालय के सभी कोर्सेज को मिल रहा है | छात्रों की सहूलियत के लिए महाविद्यालय में फॉर्म भरने की सुविधा बिना अतिरिक्त शुल्क के दी जा रही है | रोजाना काफी संख्या में छात्र फॉर्म भरवाने के लिए महाविद्यालय आ रहे हैं |
जिन छात्रों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है वो भी अपना आवेदन 25 जून तक डी.एच.ई. पोर्टल पर कर सकते हैं | इस अवसर पर डॉ. सुनीता डुडेजा, डॉ. निशा सिंह, डॉ. ललिता ढींगरा, पी.आर.ओ. वीरेंद्र सिंह, दिनेश चौधरी, धर्मवीर आदि मौजूद रहे |







