
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / महावीर इंटरनेशनल सोशल फाउंडेशन फरीदाबाद द्वारा संचालित बालवीर पाठशाला में विश्व विकलांगता दिवस मनाया गया । विकलांग और गरीब बच्चों के बीच ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें कुल 65 बच्चों ने भाग लिया और उनमें से एक दिव्यांग लडक़ा विकास हियरिंग इंपेयर्ड ने तीसरा स्थान हासिल किया, पहला स्थान कुमारी चंचल और दूसरा आदित्य ने हासिल किया । इसी तरह दिव्यांग और अन्य बच्चों के बीच नृत्य प्रतियोगिता हुई, उसमें एक हियरिंग इंपेयर्ड दिव्यांग लडक़ी नंदिनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अन्य बच्चों सोनम, नंदिनी और प्रीति ने दूसरा, तीसरा और चौथा स्थान प्राप्त किया ।
इस विश्वदिव्यांग दिवस समारोह के मुख्य अतिथि वार्ड 13 के पार्षद हरि किशन गिरोटी थे, उन्होंने एमआईएसएफ द्वारा दिव्यांग बच्चों और अन्य बच्चों को शिक्षा देना और अन्य प्रशिक्षण देने के कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की और दिव्यांग बच्चों को जरूरत का सामान उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया और पाठशाला के साथ लगे पार्क को साफ करवाना और पेड़ पौधे लगाने का भी आश्वासन दिया। उनका माला पहना कर संस्था के संरक्षक वीर अजीत पटवा ने स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में यू ए कंसल्टेंट की चेयरपर्सन श्रीमती उमा अबरोल और रोटरी क्लब ट्यूलिप की अध्यक्षा प्रीति श्रीवास्तव उपस्थित होकर बच्चों को ईनाम प्रदान किए, बच्चों को नाश्ता भी करवाया, और आगे भी मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बच्चों के साथ खेल भी खेले। राष्ट्र गान से समारोह संपन्न किया गया






