
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / थेलासीमिया ग्रस्त बच्चो के लिए रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन होटल सेंट्रल व्यू सेक्टर -12 फरीदाबाद में किया गया। फाउंडेशन अगेंस्ट थेलासीमिया के प्रधान भगवान गुलाटी ने बताया की थेलासीमिया ग्रस्त बच्चो को स्वस्थ रखने के लिए रक्त चढ़ाना व् दवाइयाँ देना तो जरुरी है उसके साथ साथ उनको खुश रखना भी अति आवश्यक है। सब से पहले बच्चो को गेम्स खिलाई गयी। एम्. वी. एन. स्कूल की छात्रा संम्भावी व् अनन्यना ने बच्चो को शानदार तरीके से गेम्स खिलाये गेम्स में प्रथम आये बच्चो को उपहार दिए गए।
कार्यक्रम में रोटेरियन सतीश गुसाई ने उपस्तिथ होकर बच्चो का हौसला बढ़ाया साथ ही दिवाली की शुभकामनाये दे कर सभी बच्चो को उपहार दिये। इसी अवसर पर समाज सेवक सुरेंद्र जैन ने बच्चो को उपहार दिए। साथ उन बच्चो को जन्मदिन भी मनाया गया जो बच्चे अक्टूबर माह में पैदा हुए है। संयोग की बात थी की होटल सेंट्रल व्यू के मालिक मोहिंदर खुराना का भी जन्मदिन आज ही था जो बड़े ही धूम धाम से केक काट कर मनाया गया।
अब समय था डांस मस्ती का जिसमे बच्चो के साथ सतीश गोसाईं, मनोहर पुण्यानि, अमृतांश किशोर, आनंद जुनेजा, जे. के. भाटिया, विशेष खुराना, शशि खुराना, रविंद्र डुडेजा, चंद्र बवेजा, आकांशा व् बच्चो के अभिभावकों ने बच्चो के साथ खूब डांस किया। बच्चो को खुश देख उनके अभिभावक बहुत ही खुश थे। संस्था के महा सचिव रविंद्र डुडेजा ने बताया की उनकी संस्था की हमेशा कोशिश रही है जो अभिभावक पर पल बच्चो की परेशानिया झेलते है उनके चहरो पर खुशिया आये। संस्था द्वारा सतीश गोसाईं, मोहिन्दर खुराना व् उनके परिवार को लगातार बच्चो की खुशियों देने के लिए हमेशा अग्रसर रहने के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया






