
फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे / शनिवार को रोमिओ कैफ़े [ यूनिट आफ डिलाइट ग्रुप ] नीलम रेलवे रोड फरीदाबाद में एक कार्यक्रम का आयोजन स्वर्गीय श्री रामशरण भाटिया जी की याद में किया गया। श्री रामशरण जी करीब 30 सालो तक संस्था के साथ जुड़े रहे थे। इस अवसर पर थेलासीमिया ग्रस्त बच्चो के लिए विशेष नाच गाने के साथ साथ लज़ीज़ खाने का प्रबंध किया गया था। बच्चो ने डी. जे. के गानो पर खूब डांस किया।
फाउंडेशन अगेंस्ट थेलासीमिया का हमेशा प्रयास रहा है मौत के साये में जी रहे बच्चो को भरपूर खुशिया दी जाये। जितेंदर भाटिया बंटी जी का मानना है दवा से ज्यादा ख़ुशी असर दायक होती है। आज के कार्यक्रम में श्रीमती राजकुमारी भाटिया पत्नी स्वर्गीय श्री रामशरण भाटिया ने बच्चो की पिकनिक के लिए 11000 का चेक दान स्वरूप दिया। आज के कार्यक्रम में बंटी भाटिया, सोनू भाटिया, मोहित भाटिया, हर्षित भाटिया, पियूष भाटिया, कोमल, साराँश नारंग, हरीश रतरा, जे. के. भाटिया की गरिमय उपस्तिथि रही।






