
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र में आज कृत्रिम अंग वितरण समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विवेकानंद शाखा भारत विकास परिषद, ALIMCO एवं दिल्ली भारत विकास फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से संपन्न हुआ।
इस समारोह में उन दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को कृत्रिम अंग, hearing aid, motorized wheel chair तथा अन्य सहायक उपकरण प्रदान किए गए जिन्हें इनकी आवश्यकता थी। उपकरण प्राप्त कर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास झलक उठा। इस पहल ने समाज में सहयोग और संवेदना की भावना को और मजबूत किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. रमेश अग्रवाल, सेक्रेटरी अशोक गोयल, समीर, परिषद के प्रदीप टोंगर, विवेकानंद शाखा के अध्यक्ष डी.एस. त्यागी, सचिव प्रीता आहूजा, ALIMCO टीम एवं दिल्ली भारत विकास फाउंडेशन की टीम उपस्थित रहीं।
सभी अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में मानवीयता और सेवा की भावना को नई दिशा देते हैं।






