
प्राचार्या डॉ. अर्चना भाटिया
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय में नए शिक्षण सत्र में दाखिला लेने के लिए आवेदकों के लिए डी.एच.ई. द्वारा सभी स्नातक कोर्सेज के लिए मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है | महाविद्यालय की 1760 सीटों पर 1267 आवेदकों की कट ऑफ जारी कर दी गई है | आवेदक अब डी.एच.ई. पोर्टल पर इसको देख सकते हैं | डी.एच.ई. द्वारा जल्दी ही फीस जमा करने के लिए लॉगिन भी एक्टिव कर दिया जायेगा |
बी.ए. कोर्स 320 सीटों के लिए 253 आवेदकों को ऑल इंडिया ओपन केटेगरी में कट ऑफ 79.6, हरियाणा ओपन जनरल केटेगरी में 62.4, एस.सी. श्रेणी 51.4, डी.एस.सी. श्रेणी 50.4 वहीं बी.सी.ए. श्रेणी 47.6 व बी.सी.बी. श्रेणी में 51.6 जारी की गई है | बी.ए.जे.एम.सी. के 60 सीटों में 48 आवेदकों को ऑल इंडिया ओपन केटेगरी में कट ऑफ 81.4, हरियाणा ओपन जनरल केटेगरी में 63.4, एस.सी. श्रेणी 60.8, डी.एस.सी. श्रेणी 65.6 वहीं बी.सी.ए. श्रेणी 49.2 व बी.सी.बी. श्रेणी में 54.0 जारी की गई है |
बी.बी.ए. कोर्स 180 सीटों के लिए 174 आवेदकों को ऑल इंडिया ओपन केटेगरी में कट ऑफ 86.0, हरियाणा ओपन जनरल केटेगरी में 78.8, एस.सी. श्रेणी 69.8, डी.एस.सी. श्रेणी 54.8 वहीं बी.सी.ए. श्रेणी 71.6 व बी.सी.बी. श्रेणी में 68.2 जारी की गई है | बी.सी.ए.कोर्स 300 सीटों के लिए 289 आवेदकों को ऑल इंडिया ओपन केटेगरी में कट ऑफ 83.0, हरियाणा ओपन जनरल केटेगरी में 75.4, एस.सी. श्रेणी 68.0, डी.एस.सी. श्रेणी 50.0 वहीं बी.सी.ए. श्रेणी 67.4 व बी.सी.बी. श्रेणी में 65.4 जारी की गई है |
बी.कॉम. रेगुलर कोर्स 240 सीटों के लिए 208 आवेदकों को ऑल इंडिया ओपन केटेगरी में कट ऑफ 87.4, हरियाणा ओपन जनरल केटेगरी में 75.8, एस.सी. श्रेणी 63.4, डी.एस.सी. श्रेणी 55.4 वहीं बी.सी.ए. श्रेणी 65.2 व बी.सी.बी. श्रेणी में 56.6 जारी की गई है | बी.कॉम. सेल्फ फाइनेंस कोर्स 240 सीटों के लिए 154 आवेदकों को ऑल इंडिया ओपन केटेगरी में कट ऑफ 79.8, हरियाणा ओपन जनरल केटेगरी में 66.2, एस.सी. श्रेणी 55.2, डी.एस.सी. श्रेणी 52.0 वहीं बी.सी.ए. श्रेणी 50.4 व बी.सी.बी. श्रेणी में 55.6 जारी की गई है |
बी.एस.सी. इन फिजिकल साइंस कोर्स 240 सीटों के लिए 57 आवेदकों को ऑल इंडिया ओपन केटेगरी में कट ऑफ 64.2, हरियाणा ओपन जनरल केटेगरी में 48.4 जारी की गई है | बी.टी.टी.एम. कोर्स 60 सीटों के लिए 40 आवेदकों को ऑल इंडिया ओपन केटेगरी में कट ऑफ 73.8, हरियाणा ओपन जनरल केटेगरी में 62.0, एस.सी. श्रेणी 52.4 वहीं बी.सी.ए. श्रेणी 45.8 व बी.सी.बी. श्रेणी में 51.4 जारी की गई है | बी.वॉक रिटेल मैनेजमेंट कोर्स 60 सीटों के लिए 44 आवेदकों को ऑल इंडिया ओपन केटेगरी में कट ऑफ 82.0, हरियाणा ओपन जनरल केटेगरी में 68.2, एस.सी. श्रेणी 52.4, डी.एस.सी. श्रेणी 58.2 वहीं बी.सी.बी. श्रेणी में 51.4 जारी की गई है |
कार्यकारी प्राचार्या डॉ. अर्चना भाटिया ने बताया कि सभी आवेदकों को एक से ज्यादा कॉलेज व एक से ज्यादा कोर्सेज चुनने की सहूलियत डी.एच.ई. द्वारा दी गई जिसके कारण इतनी बड़ी मेरिट लिस्ट जारी की गई है | जिन छात्रों का पहली कट ऑफ मेरिट लिस्ट नाम नहीं आया है उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है वो दूसरी लिस्ट का इन्तजार करें और उसके बाद ओपन एडमिशन में भी भाग ले सकते हैं | इस अवसर पर डॉ. अर्चना सिंघल, प्रमोद कुमार, वीरेंद्र सिंह, दिनेश चौधरी, इ.एच. अंसारी, उत्तमा पांडे आदि मौजूद रहे






