
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
डी. ए. वी. शताब्दी महाविद्यालय में कार्यकारी प्राचार्या डॉ. विजयवंती के निर्देशन में बी.बी.ए. विभाग द्वारा बी.बी.ए. एवं बी.बी.ए. कैम के तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए “कमोडिटी डेरीवेटिव” विषय पर एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया। इस लेक्चर में (बी.बी.ए.) एवं (बी. बी.ए.- कैम) के तृतीय वर्ष के लगभग पचास विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को स्टॉक मार्किट से संम्बधित ” कमोडिटी डेरीवेटिव “के बारे मे विद्यार्थियो को जानकारियां देना रहा ।
इस कार्यक्रम की मुख्य प्रवक्ता डाo शिखा गुप्ता , ट्रेनर आफ सेबी,एसोसिएट प्रोफेसर (एल एल आई डी एस) रहीं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को कमोडिटी और डेरीवेटिव के स्टॉक एक्सचेंज मार्किट में ट्रेडिंग के विषय के बारे मे विभिन्न जानकारियां दी। उन्होंने विद्याथियों को बताया कि डेरिवेटिव ट्रेडिंग का एक लाभदायक रूप हैं जिसका मतलब है कि आप छोटी राशि का भुगतान करके अंतर्निहित एसेट की एक बड़ी मात्रा खरीद सकते है और विभिन्न प्रकार के डेरिवेटिव जैसे स्टॉक , कमोडिटी, करेंसी , बेंचमार्क आदि में ट्रेड कर सकते है। इस दौरान विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए गए । कार्यक्रम मे डॉ सुरभि, डॉ अकिंता मोहिंद्रा एंवम बी.बी.ए. विभाग के सभी प्राध्यापकगण मौजूद रहे।
संपूर्ण कार्यक्रम डाॅ. सुमन गर्ग एंवम रेनुका मल्होत्रा के संयोजन में सम्पन्न हुआ ।







