
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय में विश्व वन्यजीव दिवस का आयोजन विभिन्न गतिविधियों के साथ किया गया।
संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा निर्धारित विश्व वन्यजीव दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में कार्यक्रम की शुरुआत कार्यकारी प्राचार्या डॉक्टर विजयवंती के कर कमलों द्वारा मुख्य अतिथि के स्वागत के साथ हुई।
वही कार्यक्रम को सुशोभित करने के लिए बतौर मुख्य अतिथि आर्थ इंस्टीट्यूट ऑफ कॉमर्स के डायरेक्टर एवं अरावली ट्रस्ट कम्युनिटी मैनेजमेंट के हैड श्री पंकज ग्रोवर जी उपस्थित रहे। उन्होंने वन्यजीव संरक्षण एवं संसाधन बचाव के लिए विद्यार्थियों को संकल्प दिलाते हुए प्रेरित किया ।
अतिथि महोदय ने पेड़ लगाने, प्लास्टिक बॉटल और टिशू पेपर इत्यादि के उपयोग से बचने के सुझाव दिए। इस अवसर पर विद्यार्थियों को और अधिक जागरूक करने लिए कुछ गतिविधियों को आयोजन भी हुआ जिसमें काव्य पाठ प्रतियोगिता,पी.पी.टी प्रस्तुति, कैप्शन लेखन एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिता इत्यादि शामिल रहे ।
इसके लिए क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार काव्य पाठ प्रतियोगिता में रुद्र व अदिति ने, पीपीटी प्रस्तुति के लिए कुणाल व दृष्टि ने, कैप्शन लेखन में क्षितिज व साक्षी नेगी ने तथा फोटोग्राफी प्रतियोगिता में अमन व गणेश ने प्राप्त किए।
महाविद्यालय की कार्यकारिणी प्राचार्या डॉक्टर विजयवंती ने वन्य जीव संरक्षण के प्रति सभी में सजगता जाग्रत करने और इस मुहिम में सभी को सक्रिय रूप से भाग लेने की बात कही।
इस अवसर पर छात्रों को मेरा पहला वोट देश के लिए अभियान के अंतर्गत शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम के आयोजक के रूप में डॉ. सुमन तनेजा,श्रीमती रेखा व श्री दिनेश कुमार ने अपनी भूमिका निभाई वही सह-संयोजक के तौर पर डॉ अंजूषा श्रीवास्तव, सुश्री अर्चना एवं श्री धर्मवीर सिंह मौजूद रहे।







