
Oplus_16908288
- जोआदिगम एसोसिएट्स एलएलपी के सहयोग से डीएवी शताब्दी महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग (एसएफएस) द्वारा आईक्यूएसी के तत्वावधान में “अंतर्राष्ट्रीय छात्र शोध पत्र प्रस्तुति – 2026” सम्मलेन आयोजित कराया गया | कार्यवाहक प्राचार्य, डॉ. नरेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में “कृत्रिम बुद्धिमत्ता के साथ वाणिज्य के भविष्य का निर्माण (SFCAI–2026)” विषय पर आयोजित कार्यक्रम में देश-विदेश के महाविद्यालयों के छात्रों ने वाणिज्य में एआई के उपयोग पर 70 से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत किये |
फरीदाबाद के अतिरिक्त उपायुक्त, सतबीर सिंह, आईएएस मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में विरेंद्र गंभीर, आदिगम एसोसिएट्स एलएलपी तथा संदीप सिंघल, उपाध्यक्ष, फरीदाबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की गरिमामयी उपस्थिति रही। महाविद्यालय पूर्व छात्र सीए जुगल अरोड़ा, आदिगम एसोसिएट्स एलएलपी ने महत्वपूर्ण योगदान से कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया। मुख्य वक्ता के रूप में राजेश कुमार पाठक, संस्थापक एवं निदेशक, नेपाल स्पीकर्स ब्यूरो ने अपने विचार प्रस्तुत किए। अंतर्राष्ट्रीय वक्ताओं में दक्षिण कोरिया से जॉन बैक और बीजिंग से मिया गाओ ने भी वाणिज्य में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के वैश्विक दृष्टिकोण साझा किए। संसाधन व्यक्तियों में पीजीडीएवी कॉलेज, दिल्ली के डॉ. समशेर सिंह तथा महाविद्यालय के डॉ. मीनाक्षी हुड्डा और डॉ. नीरज सिंह ने अपने शैक्षणिक विचार प्रस्तुत किए।
ऑफलाइन श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र प्रस्तुति में लिंगायास विद्यापीठ, फरीदाबाद की गुंजन गर्ग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च, फरीदाबाद के प्रतीक एवं ईशा रावत को मिला, जबकि तृतीय स्थान डीएवी शताब्दी कॉलेज, फरीदाबाद की अंशिका मौर्य, चंचल शर्मा और साक्षी नागल ने प्राप्त किया। ऑनलाइन श्रेणी में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज, सोनीपत की काशिश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान जेएनयू के अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप की दीक्षित देउरी एवं याशिका वर्मा को मिला तथा तृतीय स्थान डीएवी शताब्दी कॉलेज की ईशिका चौहान ने प्राप्त किया। इसी विषय पर आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में चंचल शर्मा ने प्रथम, खुशी तिवारी ने द्वितीय तथा निहाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डॉ. अंजु गुप्ता ने कार्यवाहक प्राचार्य के रूप में दायित्व निभाते हुए डॉ. रुचि अरोड़ा के साथ विजेताओं को सम्मानित किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन संयोजको डॉ. जितेन्द्र ढुल, डॉ. रेखा शर्मा एवं डॉ. ललिता ढींगरा के निर्देशन में हुआ। आयोजन सचिव के रूप में डॉ. प्रीति झा, परवीन कुमारी, डॉ. सारिका सैनी, डॉ. आरती कुमारी एवं प्रिया यादव ने कार्यक्रम को सफल बनाया । तकनीकी पक्ष में डॉ. रश्मि रतूरी, प्रमोद कुमार एवं नीरज मलिक ने सहयोग प्रदान किया।





