
डा. बलदेव
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डा. बलदेव अलावलपुर को भाजपा किसान मोर्चा रोहतक लोकसभा का प्रभारी नियुक्त किया है।
अपनी नियुक्ति पर डा. बलदेव अलावलपुर ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश प्रभारी बिप्लव कुमार देव, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर श्योराण, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सचिव अजय गौड़, संगठन महामंत्री पानिन्द्रनाथ शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा सहित भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी पार्टी ने उन्हें सौंपी है, उसे वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाते हुए किसान संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।
श्री अलालवपुर ने कहा कि आज देश-प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है और पिछले दस वर्षाे के दौरान भाजपा सरकारों द्वारा देश-प्रदेश में किए गए अभूतपूर्व विकास की बदौलत देश और प्रदेश में भाजपा जीत की हैट्रिक बनाएगी और देश की बागडोर फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों सोपेगी।







