
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / डबुआ कॉलोनी स्थित स्मृति रंगमंच टोली ने स्वर कोकिला स्व. शारदा सिन्हा की पहली पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर शारदा सिन्हा जी के जीवन से जुड़े प्रश्नों पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की गई जिसमें विजेता बच्चों को बिहार बक्सर के रहने वाले लोक गायक हीरा पाठक व रंगकर्मी अरविंद गुप्ता ने सम्मानित किया। साथ ही हीरा पाठक ने शारदा जी के गीत गाकर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी। उन्हें ‘छठ मैया की आवाज़’ और ‘बिहार कोकिला’ के रूप में याद किया गया
टोली के संरक्षक सत्येंद्र कुशवाहा ने कहा कि शारदा जी ने लोकगीतों के माध्यम से बिहार की कला और संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। उनकी पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई और उनके योगदान को हमेशा याद रखने की बात कही गई। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सुषमा, द्वितीय पुरस्कार रिया मौर्या, तृतीय पुरस्कार आशी व चतुर्थ पुरस्कार दिया ने अपने नाम किया। इस मौके पर टोली के कलाकार खुश्बू लाहोट, राहुल गिरी, रितिका वर्मा,अनूप कार्यक्रम में सम्मिलित रहें।






