
निगमायुक्त यशपाल यादव और अतिरिक्त निगमायुक्त इन्द्रजीत कुलड़िया ने झंडी दिखाकर मुहीम की गाड़ी को रवाना करते हुए
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
नगर निगम के आयुक्त यशपाल यादव ने निगम के कान्फ्रैंस हाल में जागरूकता अभियान थूक मत मुहिम की शुरूआत की तथा निगम मुख्यालय से जागरूकता अभियान थूक मत गाड़ी को निगमायुक्त यशपाल यादव और अतिरिक्त निगमायुक्त इन्द्रजीत कुलड़िया ने झंडी दिखाकर रवाना किया। निगमायुक्त ने बताया कि इस अभियान के तहत हमें लोगों को जागरूक करना है कि किसी भी सार्वजनिक स्थानों, सड़कों और पार्कों आदि स्थानों पर थूकना मना है।
निगमायुक्त ने बताया कि राष्ट्रपति महात्मा गांधी जीवन भर स्वच्छता का संदेश देते रहे, लेकिन आजादी के करीब आठ दशक बाद भी कुछ लोग उनकी कही बातों को अपनी आदतों में नहीं ला सके हैं। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लगातार देशवासियों से स्वच्छता को अपनी आदत बनाने की अपील करते रहे हैं. इन सब प्रयासों के बावजूद आमजन अपनी आदतों में बदलाव नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर निगम मुख्यालय, सार्वजनिक स्थानों, सड़क, पार्क आदि स्थानों पर थूकने वालों पर सख्त कार्रवाई करे। खासकर गुटखा या पान मसाला खाकर थूकने वालों पर कड़ी नजर रखे और अगर वह कहीं पर भी थूकते हैं या सार्वजनिक स्थानों को गंदा करते है तो उन पर जुर्माना लगाया जाए।
निगमायुक्त ने बताया कि आज के समय कोविड-19 का प्रकोप हाल ही में कुछ सीमा तक समाप्त हुआ है और इस प्रकार के और भी कई वायरस वायु में फैलते रहते हैं। थूकने से टी.बी. की बीमारी अथवा कोरोना वायरस के बढ़ने के अवसर हमेषा बने रहते हैं। इस जागरूकता अभियान में ’सारे जहां से अच्छा फाउंडेशन’ जो कि पुणे की एक संस्था है नगर निगम का पूर्ण सहयोग कर रही है। इस अभियान के तहत स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों द्वारा जागरूकता लाने के लिए नुक्कड़ नाटक, रैलियों आदि का आयोजन भी किया जाएगा।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com







