
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
जेपीसीए ट्री सीरीज टूर्नामेंट 2023 का मैच चंदीला क्रिकेट अकादमी के ग्राउंड फ़रीदाबाद पर खेला गया और यह सेमी फाइनल मैच रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी और बैजन्ती स्टार क्रिकेट अकैडमी के बीच खेला गया। इस मैच मे रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने बैजन्ती स्टार क्रिकेट अकैडमी को 2 रन से शिकस्त दी।
यह मैच 40 ओवर का था और बैजन्ती स्टार क्रिकेट अकैडमी आगरा ने पहले टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। रविंदर फागना क्रिकेट अकैडमी ने पहले बैटिंग करते हुए 39.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 186 रन का लक्ष्य दिया ।
रविंदर फागना क्रिकेट अकैडमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए विजय सिंह ने 16 गेंदों पर 2 चौकों और 2 छक्के की मदद से सर्वाधिक रन 30 बनाए इसके इलावा राहुल खैरालिया ने 44 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 24 रन बनाए। बैजन्ती स्टार क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए विमल ने 8 ओवर 28 रन देकर 4 विकेट, आकाश पंडित ने 5.4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट, अनिकेत नि







